बेंगलुरु के शेरों को बहुत-बहुत बधाई: विजय माल्या बोले- अलग अंदाज में फाइनल में एंट्री ली, RCB की जीत के बाद टीम के पुराने मालिक का पोस्ट
Published:
3 min read

विजय माल्या ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 2008 में खरीदा था, वह पहले ओनर थे।
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने एक बार फिर शानदार खेल दिखाते हुए गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में RCB ने गुजरात को पूरी तरह दबाव में रखा और 92 रन से बड़ी जीत दर्ज की। टीम की जीत के बाद पूर्व मालिक विजय माल्या का पोस्ट भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। माल्या ने RCB की तारीफ करते हुए टीम को बेंगलुरु के शेर बताया।
माल्या ने पोस्ट किया
टीम के पूर्व मालिक विजय माल्या ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। लिखा-RCB के बेंगलुरु वाले शेरों को बहुत-बहुत बधाई। आपने जोरदार खेल दिखाया और अलग अंदाज में IPL फाइनल में एंट्री की। माल्या का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
RCB 5वीं बार IPL फाइनल में
इसी के साथ RCB पांचवीं बार IPL फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले टीम 2009, 2011, 2016 और 2025 में फाइनल खेल चुकी है।RCB ने पिछले यानी 2025 सीजन के फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला खिताब जीता था। ऐसे में बेंगलुरु टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। अब RCB का खिताबी मुकाबला क्वालिफायर-2 की विनर से 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।

मैच की समरी
मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए बेंगलुरु टीम ने 5 विकेट गंवाकर 254 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार ने 21 बॉल पर फिफ्टी लगाई। उन्होंने 33 बॉल पर 93 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान 9 सिक्स और 5 चौके लगाए। विराट कोहली ने 25 बॉल पर 43 और क्रुणाल पंड्या ने 28 बॉल पर 43 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने 19 बॉल पर 30 रन बनाए। गुजरात टीम के लिए कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट लिए। एक सफलता प्रसिद्ध कृष्णा को मिली।

255 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम को पावरप्ले में ही 2 विकेट गिर गए । सबसे अजीब विकेट साई सुदर्शन का रहा। वह शॉट खेलने गए लेकिन उनका बैट हाथ से छूटकर सीधे स्टंप्स पर जा लगा और वह आउट हो गए। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए और सिर्फ 2 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का बाॅल पर आउट हो गए बन गए। भुवनेश्वर इस मैच के बाद वह 26 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर भी बन गए हैं।
गुजरात की टीम लगातार विकेट खोती रही। जोस बटलर, निशांत सिंधु और जेसन होल्डर भी जल्दी आउट हो गए। एक समय टीम का स्कोर सिर्फ 51 रन पर 5 विकेट हो गया था। इसके बाद राहुल तेवतिया 68 रन बनाए।आखिर में गुजरात टाइटंस की पूरी टीम 162 रन पर ऑलआउट हो गई और RCB ने 92 रन से जीत हासिल कर ली।

