ड्रेसिंग रूम में बैठना परेशान करता था: रिटायरमेंट पर पहली बार बोले अश्विन; कहा- पहले ही तय कर लिया था 35 की उम्र तक संन्यास ले लूंगा
Published:
3 min read

अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 765 विकेट लिए। (You tube/Ashwin)
स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया के लिए पिछले कुछ साल में बहुत कुछ बदला है। एक तरफ रविचंद्रन अश्विन ने अचानक रिटायरमेंट लेकर सबको चौंका दिया। दूसरी तरफ, कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ की जोड़ी ने टीम को 11 साल बाद T20I वर्ल्ड कप जिताया। अश्विन ने दिसंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया। उन्होंने अपने इस फैसले को लेकर पहली बार खुलकर बात की।
टीम से बाहर होना मुझे दिक्कत देने लगा
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर राहुल द्रविड़ से कहा- मैं मानता हूं कि मैं थोड़ा उम्रदराज हो चुका था। बार-बार टीम के साथ टूर पर जाना और फिर टेस्ट मैच में बाहर बैठना, मुझे परेशान करने लगा था।
अश्विन ने आगे कहा- मैं खेलना चाहते था, लेकिन जब लगातार बाहर बैठना पड़ा तो सोचा कि अब घर पर बच्चों के साथ समय बिताना बेहतर होगा। मेरे दिमाग में पहले से था कि 34-35 की उम्र में रिटायर हो जाऊंगा। हालांकि, फिर जो गैप आया और मैच खेलने का मौका नहीं मिला तो मन खराब हो गया था।
ड्रेसिंग रूम का माहौल पॉजिटिव रखने की कोशिश
इसके बाद द्रविड़ ने अपने टेन्योर के बारे में खुलकर बात की। कहा- रोहित शर्मा के साथ रिश्ता सिर्फ मैदान तक नहीं था। रोहित सिर्फ कप्तान नहीं, एक अच्छा इनसान भी है। वो अपनी टीम से दिल से जुड़ा है, हर खिलाड़ी की परवाह करता है और हमेशा ड्रेसिंग रूम का माहौल पॉजिटिव रखने की कोशिश करता है। रोहित की कप्तानी और द्रविड़ के कोचिंग टेन्योर में भारत ने 2024 में T20 वर्ल्ड कप जीता। यह किसी ICC इवेंट में 11 साल बाद मिली जीत थी।
राहुल तुम्हारी वर्क वाइफ हैं
द्रविड़ ने आगे कहा- मैंने कभी रोहित पर अपने डिसीजन मानने का प्रेशर नहीं डाला। रोहित को मैंने पूरी आजादी दी थी। वह जानता था कि टीम को कैसे रखना है। रोहित जब कंफर्टेबल होता है, तब पूरी टीम अच्छा खेलती है। हम लोग बाहर खाना खाने जाते थे। सिर्फ क्रिकेट को लेकर नहीं बल्कि परिवार को लेकर भी बात होती थी।रोहित ने द्रविड़ के टेन्योर के बाद उन्हें मैसेज किया था। दोनों का भाईचारा देखकर रितिका (रोहित की पत्नी) ने मजाक में कहा- राहुल सर तुम्हारी वर्क वाइफ हैं।
2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं रोहित
अश्विन ने राहुल से रोहित के रिटायरमेंट के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा- वो वापसी की तैयारी कर रहे हैं। अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली 3 मैच की ODI सीरीज खेलने के लिए वो फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। साउथ अफ्रीका में होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप में रोहित खेलना चाहते हैं।

