अफगान क्रिकेटर राशिद खान ने दूसरी शादी की बात कबूल की : कहा- वो मेरी पत्नी है मुझे कुछ छुपाना नहीं, फोटो वायरल
Published:
2 min read

राशिद खान ने टी20 इंटरनेशनल में 108 मैच में 182 विकेट लिए है। (फोटो क्रेडिट:सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क.अफगानिस्तान टीम के राशिद खान ने आखिरकार अपनी दूसरी शादी की खबर पर चुप्पी तोड़ दी है। सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से उनकी एक तस्वीर बहुत वायरल हो रही थी, जिसमें वो एक महिला के साथ बैठे दिखाई दे रहे थे। इस पर लोग तरह-तरह की बातें करने लगे थे कि राशिद ने दोबारा शादी कर ली है। अब राशिद खान ने खुद इस बात को साफ कर दिया है कि तस्वीर में जो महिला है, वो उनकी पत्नी हैं।
राशिद कुछ दिन पहले अफगानी ड्रेस में बैठे नजर आ रहे थे। लोगों ने सोचना शुरू कर दिया कि शायद ये उनकी दूसरी शादी की तस्वीर है।
नीदरलैंड की थी तस्वीर
असल में ये तस्वीर नीदरलैंड में हुए एक चैरिटी इवेंट की थी। ये इवेंट “Rashid Khan Charity Foundation” का लॉन्च था। ये अफगान बच्चों की एजुकेशन, हेल्थ और साफ पानी की फैसिलिटी के लिए काम करता है।तस्वीर वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर अफवाह फैलने लगी कि राशिद ने चुपचाप दूसरी शादी कर ली है। इसके बाद खान ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए बात साफ कर दी।

2 महीने पहले हुई शादी
राशिद ने सोशल मीडिया पर लिखा - 2 अगस्त 2025 को मैंने अपनी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू किया। मैंने दूसरी शादी कर ली है। उस मोहतरमा से शादी की जो मुझे चाहती है। हाल ही में मैं पत्नी के साथ एक चैरिटी इवेंट में गया था, लेकिन लोगों ने उस तस्वीर से अलग-अलग बातें बना लीं। सच्चाई बहुत सीधी है, वो मेरी बेगम है और हमें कुछ भी छुपाना नहीं है।राशिद खान की पहली शादी अक्टूबर 2024 में काबुल (अफगानिस्तान) में हुई थी। उस वक्त उनके तीनों भाई आमिर खलील, जकीउल्लाह और रजा खान ने भी उसी दिन शादी की थी। अब उन्होंने बताया कि दूसरी शादी 2 अगस्त 2025 को हुई थी।

राशीद T20I के बेस्ट बॉलर
राशिद दुनिया के सबसे बेहतरीन टी20 बॉलर माने जाते हैं। वो अफगानिस्तान टीम के कप्तान हैं और टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं 108 मैचों में 182 विकेट उनके नाम हैं।

