राशिद खान को अपने ही देश में जान का खतरा: कहा- बुलेटप्रूफ कार में चलता हूं, आम आदमी की तरह नहीं घूम सकता
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क.दुनिया के मशहूर क्रिकेटरों की जिंदगी आम तौर पर शोहरत, पैसा और आराम से जुड़ी मानी जाती है। लेकिन अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान की जिंदगी इससे काफी अलग और मुश्किल है। हाल ही में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन के साथ बातचीत में राशिद खान ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से बताए।
काबुल में आसानी से नहीं घूम सकता
राशिद ने पीटरसन से बातचीत में कहा- मैं अपने ही देश की राजधानी काबुल में आम लोगों की तरह खुलकर नहीं घूम सकता। अपनी अपनी सेफ्टी के लिए हमेशा बुलेटप्रूफ कार का इस्तेमाल करना पड़ता है। मैं वहां सड़क पर पैदल नहीं चल सकता। मेरे पास अफगानिस्तान में बुलेटप्रूफ कार है।
यह सुनकर पीटरसन ने सवाल किया कि आखिर इसकी जरूरत क्यों पड़ती है? इस पर राशिद ने कहा- यह मेरी सेफ्टी के लिए है। यहां पर बुलेटप्रूफ कार का इस्तेमाल बहुत नार्मल है।
राशिद के लिए बुलेटप्रूफ कार कोई शौक या लग्जरी नहीं है, बल्कि यह उनकी की जरूरत बन चुकी है। अफगानिस्तान एक ऐसा देश है जहां लंबे समय से अस्थिर हालात रहे हैं।
ऐसे माहौल में एक इंटरनेशनल लेवल के खिलाड़ी और देश के सबसे मशहूर चेहरे के रूप में राशिद की सुरक्षा सबसे बड़ी अहम रोल अदा करती हैं।राशिद सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं हैं, बल्कि वह अफगानिस्तान की पहचान बन चुके हैं। उन्होंने IPL और BBL दुनिया की कई बड़ी T20I लीग में शानदार प्रदर्शन किया है।

