राहुल द्रविड़ ने यूरोप की टी20 लीग में टीम खरीदी: डबलिन गार्डियंस के मालिक बने, बोले- यूरोप में क्रिकेट बढ़ाने का प्लान
Published:
2 min read

राहुल द्रविड़ नवंबर 2021 से जून 2024 तक टीम इंडिया के हेड कोच रहे।( फोटो सोर्स- @BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट के दिग्गज राहुल द्रविड़ अब यूरोप की नई T20 लीग ETPL से जुड़ गए हैं। द्रविड़ ने डबलिन गार्डियंस फ्रेंचाइजी खरीद ली है। यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग (ETPL) 2026 में शुरू होने जा रही है। इसके लिए सभी 6 टीमों का ऐलान भी हो चुका है।
डबलिन में हुए इवेंट में राहुल द्रविड़ को टीम ओनर के तौर पर पेश किया गया। इस दौरान लीग से जुड़े अधिकारी, फ्रेंचाइजी मालिक और कई क्रिकेट दिग्गज मौजूद रहे।
यूरोप में क्रिकेट बढ़ाने का प्लान
राहुल द्रविड़ ने कहा कि उन्हें ETPL का विजन काफी पसंद आया। उन्होंने कहा - इस लीग के जरिए यूरोप में क्रिकेट को नई पहचान मिलेगी। यंग प्लेयर्स को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। डबलिन में क्रिकेट को लेकर काफी जुनून है। यहां नए टैलेंट को तैयार करने की बड़ी संभावना है।

कौन-कौन से स्टार खेलेंगे
ETPL में कई बड़े T20 स्टार्स के खेलने की उम्मीद है। इसमें मिशेल मार्श, टिम डेविड, मिशेल सेंटनर, लियाम लिविंगस्टोन, ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डु प्लेसिस और हेनरिक क्लासेन जैसे नाम शामिल हैं। लीग में डबलिन, बेलफास्ट, एडिनबर्ग, ग्लासगो, रॉटरडैम और एम्स्टर्डम की टीमें खेलेंगी।
क्रिकेट आयरलैंड और स्कॉटलैंड बोर्ड साथ
यह लीग क्रिकेट आयरलैंड, क्रिकेट स्कॉटलैंड और रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन के साथ मिलकर शुरू की जा रही है।


