पुलवामा के शहीद का बेटा अंडर 19 में सिलेक्ट: सहवाग का इमोशनल पोस्ट; इसी क्रिकेटर के स्कूल में फ्री एजुकेशन ले रहा यंग क्रिकेटर
Published: Updated:
2 min read

वीरेंद्र सहवाग (फोटो फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. पुलवामा हमले में शहीद हुए CRPF जवान विजय सोरेंग के बेटे राहुल सोरेंग को हरियाणा की अंडर-19 क्रिकेट टीम में चुना गया है। जैसे ही यह खबर सामने आई, पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट किया।
वीरू ने लिखा- राहुल यह मेरे लिए लाइफ की सबसे अच्छी खबरों में से एक है। पुलवामा हमले के बाद मैंने शहीदों के बच्चों को अपने स्कूल में फ्री एजुकेशन देने का फैसला किया था। मुझे गर्व है कि राहुल अब हरियाणा अंडर-19 टीम में चुना गया है। हमारे वीर सैनिकों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। मैं आगे भी कुछ मदद कर सका तो जरूर करूंगा।
वीरु ने आगे कहा- शहीदों के लिए हम चाहे जो भी करें, वो कम है। लेकिन कोशिश है कि इन बच्चों को बेहतर फ्यूचर दिया जाए, ताकि उनके माता-पिता का बलिदान व्यर्थ न जाए।
सहवाग के स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं राहुल
राहुल 2019 से सहवाग इंटरनेशनल स्कूल, झज्जर में पढ़ाई कर रहे हैं। पुलवामा हमले के बाद वीरु ने ऐलान किया था कि वो उन सभी शहीद जवानों के बच्चों की पढ़ाई और रहने की फैसिलिटी फ्री में देंगे। राहुल उन्हीं बच्चों में से एक हैं।
राहुल के लिए अचीवमेंट
राहुल की इस अचीवमेंट ने सिर्फ उनके परिवार को, बल्कि पूरे देश को गर्व महसूस कराया है। यह दिखाता है कि अगर किसी को सही दिशा और गाइडेंस मिले, तो वो किसी भी कठिनाई को पार कर सकता है।

