कश्मीर में पहली बार फ्लडलाइट क्रिकेट: टेरेरिज्म के गढ़ रहे पुलवामा जिले से शुरुआत; विधायक बोले- यह नई उम्मीद और जश्न की शुरुआत
Published:
3 min read

पुलवामा में पहली बार फ्लडलाइट्स के नीचे क्रिकेट ( Image - X )
साउथ कश्मीर के पुलवामा में 25 अगस्त को डे-नाइट क्रिकेट हुआ। हजारों लोग मैच देखने पहुंचे। कश्मीर में क्रिकेट नया नहीं है, लेकिन फ्लडलाइट्स में क्रिकेट रेयर है। एक वक्त था, जब दक्षिण कश्मीर के इस जिले में टेरेरिस्ट्स से एनकाउंटर और पत्थरबाजी आम थीं।
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PPD) के पुलवामा से विधायक वहीद-उर-रहमान पारा ने घाटी के युवाओं के लिए नई पारी की शुरुआत बताया।
खेल उम्मीद और अवसर का पुल है
पारा ने कहा - रॉयल प्रीमियर लीग के उद्घाटन मुकाबले में रॉयल गुडविल और सुल्तान स्प्रिंग्स बारामूला आमने-सामने थे। इस टूर्नामेंट में जम्मू-कश्मीर से 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी मैच फ्लडलाइट्स में खेले जाएंगे। यह केवल एक मैच नहीं, बल्कि उम्मीदों का जश्न है। खेल युवाओं के लिए उम्मीद और अवसर का पुल बन सकता है।
नई पारी की शुरुआत
उन्होंने आगे कहा — कश्मीर में यह पहली बार है कि किसी भी जगह डे-नाइट क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ है, खासकर पुलवामा में। यह हमारे युवाओं के लिए एक नई शुरुआत है। वे युवा, जो बेरोजगारी और राजनीतिक अनिश्चितता के कारण निराश थे।
#Pulwama, once scarred by conflict, just lit up with its first-ever day-night cricket match, thousands filled the stands, turning a page from pain to celebration. 🏏✨
— Rishi Suri (@rishi_suri) August 26, 2025
This isn’t just #cricket. It’s #Kashmir’s youth scripting a new story. 💚#Pulwama #Cricket #Kashmir pic.twitter.com/2wFU7dKeVx
यह पूरी तरह युवाओं की पहल है
पारा ने आगे कहा — ऑर्गेनाइजर, प्रमोटर और खिलाड़ी सब यहीं हैं। हमारी कोशिश है कि युवाओं को नशे से दूर रखें, उन्हें बेरोजगारी और राजनीतिक अनिश्चितता से पैदा हुई मायूसी से बाहर निकालें और खेलों के जरिए नई उम्मीद दें। यह टूर्नामेंट हर जिले तक पहुंचेगा। हम खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हैं। ऑर्गेनाइजर का कहना था कि इस पहल का मकसद स्थानीय प्रतिभा को आगे लाना और युवाओं को पेशेवर स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का मौका देना है।
#WATCH | Pulwama, J&K | PDP MLA Waheed Para says, "For the first time, a day-night cricket match is being played and people have come in large numbers to watch it. This is the beginning of new hope for the youth of Kashmir, as after years of unrest, they have finally got this… https://t.co/tWpEEamDGA pic.twitter.com/uV7PDlgeSV
— ANI (@ANI) August 26, 2025
खेल परिषद की सचिव नुजहत गुल भी मौजूद रहीं
राज्य की खेल परिषद सचिव नुजहत गुल ने कहा — जब आप युवाओं का हाथ थामते हैं तो सिर्फ मार्गदर्शन नहीं करते, बल्कि उनके अंदर जोश और ऊर्जा जगाते हैं। खेल परिषद ने घाटी में ऐसे ही जुनून, अनुशासन और उद्देश्य के बीज बोए हैं। कई दर्शकों के लिए यह मैच सिर्फ क्रिकेट से कहीं बढ़कर था — यह खुशियों, उम्मीद और साथ मिलकर बिताई गई शामों के फिर से लौटने का संकेत था।
दरअसल, पुलवामा में अब गोलियों की आवाज की जगह बल्ले और गेंद की खनक सुनाई देने लगी है — जैसा कि भीड़ में मौजूद किसी दर्शक ने कहा।
“A golden era for sports in J&K when a program of the youth, by the youth, and supported by the J&K Sports Council, draws young hearts to the grounds even past midnight @OfficeOfLGJandK @OmarAbdullah @diprjk pic.twitter.com/1Ckx06Ab2O
— Nuzhat gull (@nuzhatjehangir) August 26, 2025

