PSG ने लगातार दूसरी बार चैंपियंस लीग जीता: आर्सेनल को पेनाल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर; PSG ने 2 सीजन में 10 में से 8 टूर्नामेंट जीते
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) ने UEFA चैंपियंस लीग 2025-26 का खिताब जीत लिया है। टीम ने फाइनल में आर्सेनल को पेनाल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की।
लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी PSG
बुडापेस्ट में खेले गए फाइनल में PSG ने आर्सेनल को हराया। टीम ने पिछले सीजन भी टाइटल जीता था। अब PSG 1993 के बाद अपना चैंपियंस लीग खिताब बचाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बन गई है।

हिस्ट्री में 10वां क्लब
PSG चैंपियंस लीग हिस्ट्री में लगातार 2 बार टाइटल जीतने वाला 10वां क्लब बन गया है। मॉडर्न एरा में इससे पहले रियाल मैड्रिड ने 2016 से 2018 के बीच लगातार 3 बार ट्रॉफी जीती थी।
इमोशनल हुए कोच लुइस एनरिक
खिताब जीतने के बाद PSG के कोच लुइस एनरिक इमोशनल नजर आए। उन्होंने कहा - यह मेरे कॅरियर और टीम के लिए स्पेशल मोमेंट रहा। लगातार दूसरी बार चैंपियन बनना इनक्रेडिबल अचीवमेंट है।
टीम बॉन्डिंग
फाइनल में खेलने वाले 10 आउटफील्ड प्लेयर वही थे, जिन्होंने पिछले साल भी टीम का प्रतिनिधित्व किया था। सिर्फ गोलकीपर में बदलाव हुआ। जियानलुइगी डोनारुम्मा के जाने के बाद मटवे सफोनोव ने रिस्पॉन्सिबिलिटी संभाली।

2 साल में 8 ट्रॉफियां जीतीं
लुइस एनरिक की टीम पिछले 2 साल से अच्छे फॉर्म में है। PSG ने पिछले 2 सीजन में 10 में से 8 ट्रॉफियां अपने नाम की हैं। टीम सिर्फ क्लब वर्ल्ड कप और फ्रेंच कप जीतने से चूक गई।
फ्रांस का सबसे सफल क्लब बना PSG
PSG ने इस सीजन चैंपियंस लीग में 45 गोल किए। एवरेज 60.5 % बॉल पजेशन अपने नाम रखा। यह क्लब का तीसरा फाइनल था। 2 खिताब जीतने के साथ PSG अब फ्रांस का सबसे सफल क्लब बन गया है। उसने मार्सेई को पीछे छोड़ दिया, जिसके नाम एक चैंपियंस लीग खिताब है।

416 लोग गिरफ्तार
PSG की जीत के बाद पेरिस समेत फ्रांस के कई शहरों में हंगामा हुआ। सेलिब्रेशन के दौरान तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आईं। गृह मंत्रालय के मुताबिक कुल 416 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा 280 गिरफ्तारियां पेरिस में हुईं।

