कोहली से एडवाइस लेकर उनको ही बोल्ड किया: प्रिंस की बॉल पर विराट का ऑफ स्टम्प उखड़ा, RCB के खिलाफ 3 विकेट; VIDEO वायरल
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने गुरुवार (8 मई) को हुए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 9 रन से हरा दिया। इस मुकाबले में सबसे दिलचस्प मोमेंट विराट कोहली का विकेट गिरना रहना। उन्हें LSG के यंग पेसर प्रिंस यादव ने बोल्ड किया। यह मोमेंट खास इसलिए बना क्योंकि प्रिंस ने कोहली से एडवाइस लेकर ही उन्हें बोल्ड किया था। मैच के बाद प्रिंस ने ही यह पूरा किस्सा सुनाया।
प्रिंस ने कोहली को कैसे उलझाया
प्रिंस यादव ने पहले कोहली को बाहर जाती हुई एक बॉल डाली। अगली ही बॉल अंदर आई और सीधे ऑफ स्टंप उड़ा गई। विराट कुछ देर तक क्रीज पर खड़े रह गए। फिर निराश होकर पवेलियन लौटे। यह विकेट मैच का टर्निंग पॉइंट था।

प्रिंस ने क्या बताया
मैच के बाद प्रिंस यादव ने कहा- पिछली भिड़ंत के दौरान विराट भैया ने मुझे बॉलिंग को लेकर स्पेशल एडवाइस दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर पिच से मदद मिल रही हो तो अपनी लेंथ नहीं बदलनी चाहिए। लगातार उसी एरिया में बॉलिंग करनी चाहिए। मैंने वही किया और विकेट मिल गया।
LSG की उम्मीदें अभी जिंदा
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने इस जीत के साथ प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखी हैं। टीम ने लगातार 6 हार के बाद वापसी की। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली LSG के लिए यह सीजन मुश्किल रहा है।

10 मैच में 16 विकेट
LSG ने 24 साल के प्रिंस यादव को महज 30 लाख रुपए में रिटेन किया है। प्रिंस इस सीजन LSG के लिए सबसे बड़े पॉजिटिव प्लेयर्स रहे हैं। वह 10 मैच में 16 विकेट ले चुके हैं। यंग पेसर का कहना है कि टीम के लिए यह सीजन अब तक कुछ खास नहीं रहा लेकिन बचे हुए मुकाबलों में हम पासा पलटने की कोशिश करेंगे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें..
15 साल की मेहनत रंग लाई: रघु शर्मा ने पहला विकेट लेने के बाद नोट दिखाया, MI के लिए इमोशनल मैसेज शेयर किया
कोनोली यंगेस्ट ओवरसीज सेंचुरियन: IPL में डि'कॉक का रिकॉर्ड टूटा, इस लिस्ट में कई नाम शामिल
PBKS के शशांक सिंह की खराब फील्डिंग: 3 मैच में 5 कैच छोड़े, फैंस बोले- बैटिंग कराओ, फील्डिंग नहीं

