मैंने तो तारीफ की थी, वो तंज समझे: प्रसिद्ध ने जो रूट से कथित विवाद पर सफाई दी; कहा- ये सब तो चलता है
Published:
2 min read

प्रसिद्ध कृष्णा ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 3टेस्ट में कुल 14 विकेट लिए थे । फाइल
स्पोर्ट्स डेस्क.भारत और इंग्लैंड के बीच हालिया एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में एक ऐसा पल भी आया जब भारतीय गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट के बीच मैदान पर कहासुनी हो गई। ये घटना ओवल टेस्ट के दूसरे दिन हुई थी, जब रूट बल्लेबाजी करने आए। दौरा खत्म होने के करीब एक महीने बाद कृष्णा ने इस विवाद पर खुलकर बात की है।
रूट ने मेरी बात को गलत लिया
प्रसिद्ध कहते हैं- ओवल टेस्ट के दौरान जब रूट बैटिंग करने आए तो मैंने उनसे कहा- तुम बहुत अच्छे और फिट लग रहे हो। रूट को ये बात गलत लगी और उन्होंने गुस्से में मुझसे कुछ कहा। बाद में यह बहस में तब्दील हो गई।

बाद में रूट से मुलाकात हुई
एक इंटरव्यू में प्रसिद्ध ने कहा- मुझे समझ नहीं आया रुट ने इस तरह रिएक्शन क्यों दिया। मैंने तो बस उनकी तारीफ की थी। बाद में जब मैच खत्म हुआ तो मैंने जाकर रूट से बात की। तब उन्होंने कहा- मुझे लगा तुमने गाली दी थी। रूट ये भी कहा कि वह खुद को मोटिवेट करना चाहते थे, इसलिए भी उन्होंने छोटी से बात को बड़ा बनाकर पेश किया।
जोश और जुनून जरूरी
एक सवाल के जवाब में कृष्णा ने कहा - क्रिकेट की यही खूबसूरती है कि मैदान में सभी प्लेयर अपनी टीम को जिताने के लिए सिर्फ स्किल और टैलेंट पर फोकस नहीं करते। कई बार जोश और जुनून के सहारे मैच जीते जाते हैं।
3 टेस्ट मैच में 14 विकेट लिए
ओवल टेस्ट रोमांचक रहा और भारत ने सिर्फ 6 रन से ये मुकाबला जीता। मोहम्मद सिराज ने 5 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने सीरीज में कुल 14 विकेट लिए।

