हमारे तो PM भी फ्रंट फुट प्लेयर: सूर्या बोले- ऐसा लगता है मोदी सर स्ट्राइक पर हैं और रन बरसा रहे हैं; मैच फीस पहलगाम विक्टिम्स और आर्मी को दी
Published: Updated:
2 min read

2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की थी। इसी दौरान PM के साथ सूर्यकुमार यादव।
स्पोर्ट्स डेस्क. एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को खिताबी शिकस्त देने के बाद टीम इंडिया भारत लौटने की तैयारी कर रही है। इस बीच, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के उस ट्वीट का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने भारतीय टीम को जीत की बधाई दी थी।
मोदी ने रविवार रात टीम की जीत के बाद सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था- खेल के मैदान पर भी ऑपरेशन सिंदूर। इसके बाद न्यूज एजेंसी से बातचीत में कप्तान सूर्या ने कहा- बहुत अच्छा लगता है, जब देश के सुप्रीम लीडर खुद फ्रंट फुट पर बैटिंग कर रहा हों। मुझे ऐसा लग रहा है जैसे वो (मोदी) खुद स्ट्राइकिंग एंड पर हैं और बेहतरीन स्कोर कर रहे हैं।
सूर्या ने कहा- बहुत अच्छा लगता है कि सर (मोदी) खुद आगे आकर अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। यही वजह है कि प्लेयर्स को हौसला मिलता है और वो भी खुलकर और जबरदस्त खेलते हैं। सबसे अहम बात यह है कि पूरा भारत जीत का जश्न मना रहा है। हम जब देश लौटेंगे तो माहौल और भी बेहतर होगा। इससे हमें भी फ्यूचर में और बेहतर परफॉर्मेंस करने की इन्सपिरेशन मिलेगी।
पहलगाम विक्टिम्स के साथ
मैच के फौरन बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्या ने अपनी इस टूर्नामेंट की पूरी मैच फीस पहलगाम हमले के विक्टिम्स की फैमिली और सेना के नाम कर दी थी। इस बारे में पूछे गए सवाल पर टीम इंडिया के कप्तान ने कहा- जब मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए जा रहा था। तब मेरे जेहन में हम भी छोटी से मदद कर सकते हैं। अगर सब थोड़ी-थोड़ी मदद भी करेंगे तो हालात बहुत बेहतर हो जाएंगे। मैं वो हर मदद करने को तैयार हूं, जो मुझसे हो सकती है।

