PM मोदी ने मंधाना-पलाश को सगाई की बधाई दी: बोले- हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहें; 23 नवंबर को होगी क्रिकेटर की शादी
Published:
2 min read

स्पोट्स डेस्क. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बैटर स्मृति मंधाना और उनके होने वाले पति म्युजिक कम्पोजर पलाश मुच्छल को सगाई की बधाई दी। PM मोदी ने एक स्पेशल मैसेज के माध्यम से दोनों परिवारों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। भारतीय वुमन बल्लेबाज स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर को होने वाली है। बता दें स्मृति मंधाना की शादी जानी-मानी सिंगर पलक मुच्छल के भाई म्युजिक कम्पोजर पलाश मुच्छल से होगी।
विश्वास के साथ शादीशुदा जीवन की शुरुआत करें - PM मोदी
PM मोदी ने एक लेटर लिखकर स्मृति और पलाश की सुखी और समृद्ध जीवन के साथ-साथ प्रेम, विश्वास और एकजुटता की कामना की। साथ ही उनकी शादी के लिए भी बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा- स्मृति और पलाश विश्वास के साथ नए शादीशुदा जीवन की शुरुआत करें। हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहें। अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन और एक-दूसरे की खूबियों और खामियों के साथ मिलकर आगे बढ़ें।
डांस रील में सगाई की अंगूठी दिखाई थी
दरअसल, मंधाना ने शादी का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है। एक डांस रील शेयर कर अपनी सगाई की अंगूठी दिखाई। इस दौरान उनके साथी जेमिमा रोड्रिग्स, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव मौजूद थे। मंधाना ने लगे रहो मुन्ना भाई मूवी के "समझो हो ही गया" गाने पर रील बनाई थी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी ने मंधाना और पलाश को बधाई दी।
ICC वुमन वर्ल्ड कप में 434 रन बनाई थी मंधाना
स्मृति मंधाना स्टाइलिश बाएं हाथ की भारतीय वुमन बल्लेबाज हैं। ये भारत की पहली ICC महिला वर्ल्ड कप में अहम भूमिका निभाई थी। मंधाना रिकॉर्ड तोड़ 434 रन बनाई थी। जो ICC वर्ल्ड कप की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज बनीं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक यादगार शतक भी लगाया था। वह प्रतियोगिता की दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं।

