कौन हैं MP के माधव तिवारी: PBKS के खिलाफ 2 विकेट लिए-18 रन बनाए; दिल्ली के इस ऑलराउंडर को प्लेयर ऑफ द मैच
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का 55वां मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच सोमवार (11 मई) को खेला गया। धर्मशाला में हुए इस मैच को दिल्ली की टीम ने 3 विकेट से जीत लिया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के ऑलराउंडर माधव तिवारी ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 2 विकेट लिए। साथ ही 18 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
पहले ही ओवर में प्रियांश आर्य का विकेट
माधव तिवारी ने प्रियांश आर्य को आउट किया। प्रियांश ने 33 बॉल पर 56 रन बनाए थे। माधव की शॉर्ट बॉल पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कैच दे बैठे। यह माधव के IPL करियर का पहला विकेट भी रहा। माधव ने 8 बॉल पर नाबाद 18 रन बनाए।
दिल्ली कैपिटल्स ने 211 रन का टारगेट हासिल कर लिया। यह धर्मशाला में किसी भी टीम का सबसे बड़ा सफल रन चेज भी बना।

कौन हैं माधव तिवारी
माधव तिवारी का जन्म 28 सितंबर 2003 को मध्य प्रदेश के मऊगंज गांव में हुआ था। वे फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। अभी तक उन्होंने फर्स्ट क्लास या लिस्ट ए क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2025 मेगा ऑक्शन में उन्हें 40 लाख रुपए में खरीदा था। उन्होंने 2025 में MI के खिलाफ IPL डेब्यू किया था। उस मैच में वे सिर्फ बैटिंग कर पाए थे। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें आउट किया था।
MP T20 लीग
माधव ने मध्य प्रदेश T20 लीग में अच्छा खेल दिखाया था। वे भोपाल लेपर्ड्स टीम का हिस्सा थे। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 5 पारियों में 108 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 180 का रहा। सेमीफाइनल में उन्होंने 31 बॉल पर 65 रन की इनिंग खेली थी।

अंडर-19 और अंडर-23 टीम में खेल चुके
माधव तिवारी मध्य प्रदेश की अंडर-19 और अंडर-23 टीम के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने CK नायडू ट्रॉफी 2024-25 में भी अच्छी परफॉर्मेंस की। MI के खिलाफ उन्होंने 83 रन की इंपॉर्टेंट इनिंग खेली थी।
मैं 100% बॉलर और 100% बैटर हूं
मैच के बाद माधव तिवारी ने कहा - मैंने नेट्स में बॉलिंग और बैटिंग दोनों पर मेहनत की है। मैं खुद को 100% बॉलर और 100% बैटर मानता हूं।

