स्पेन की वर्ल्ड कप जीत की डेट पहले ही लिख दी थी: पेड्री की 13 महीने पुरानी पोस्ट वायरल; 19 जुलाई को स्पेन दूसरी बार FIFA WC चैम्पियन बना
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. FIFA वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद स्पेन के स्टार मिडफील्डर पेड्री गोंजालेज (Pedri Gonzalez) की 1 साल पुरानी सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रही है। फैन्स का दावा है कि पेड्री ने करीब 13 महीने पहले ही स्पेन की वर्ल्ड कप जीत की डेट बता दी थी।
दरअसल, स्पेन ने फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार FIFA वर्ल्ड कप का टाइटल जीता। इसके बाद पेड्री ने सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- 190726... यह पहले ही लिख दिया था! एक देश का सपना पूरा होने का दिन। जिस दिन हम वर्ल्ड चैंपियन बने।
यह भी पढ़ें : FIFA World Cup 2026 से करीब ₹1.29 लाख करोड़ का रेवेन्यू: रिपोर्ट- ऑफिशियल अनाउंसमेंट जल्द, अब स्टेडियम की घास भी बिकेगी

क्या है 190726 का कनेक्शन?
पेड्री ने 19 जुलाई 2026 की डेट को 190726 के रूप में लिखा था। इसी तारीख को स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती। इसके अलावा 10 जून 2025 को भी पेड्री ने लामिने यमाल (Lamine Yamal) और निको विलियम्स (Nico Williams) के साथ एक फोटो पोस्ट की थी। उस पोस्ट के कैप्शन में भी सिर्फ "190726" लिखा था। अब करीब 13 महीने बाद स्पेन की जीत के बाद वही पोस्ट फिर से वायरल हो गई है। फैन्स इसे पेड्री की प्रेडिक्शन बता रहे हैं।
फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को हराया
FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। 90 मिनट तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने कई सेव किए और टीम को मैच में बनाए रखा।

106वें मिनट में विनिंग गोल
मैच का फैसला एक्स्ट्रा टाइम में हुआ। 106वें मिनट में फेरान टोरेस ने विनिंग गोल दागकर स्पेन को 1-0 की लीड दिला दी। इसके बाद अर्जेंटीना कमबैक नहीं कर सका और स्पेन दूसरी बार FIFA वर्ल्ड कप चैंपियन बन गया।
हालांकि, पेड्री ने कभी यह दावा नहीं किया कि उन्होंने पहले से कोई प्रेडिक्शन की थी। लेकिन उनकी 13 महीने पुरानी पोस्ट और स्पेन की जीत की वही डेट होने की वजह से यह पोस्ट अब वायरल हो रही है।
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की खबरें गलत: हिटमैन बोले- मेरा काम बैटिंग करना है, लोगों के कहने से फर्क नहीं पड़ता

