फखर जमान को आउट दिए जाने के खिलाफ कम्प्लेन : PCB ने कहा- हमारा बैटर आउट नहीं था, विकेटकीपर का कैच क्लीन नहीं था
Published:
3 min read

एशिया कप 2025 में ग्रुप 4 का एक मैच रविवार 21 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। टीम इंडिया ने यह मैच 6 विकेट से जीता। 14 सितंबर को खेले गए इन्हीं दोनों के मैच की तरह इस मैच में भी कन्ट्रोवर्सीज हुईं।(फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशिया कप 2025 में ग्रुप 4 का एक मैच रविवार 21 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। टीम इंडिया ने यह मैच 6 विकेट से जीता। 14 सितंबर को खेले गए इन्हीं दोनों के मैच की तरह इस मैच में भी कन्ट्रोवर्सीज हुईं।
अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB ने इंटरेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC में अंपायर्स के खिलाफ एक ऑफिशियल कम्प्लेन दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि अंपायर्स ने पाकिस्तान के ओपनर फखर जमान को गलत आउट दिया था। विकेटकीपर के हाथ में बॉल जाने से पहले वो जमीन से टच हो चुकी थी।
इस कन्ट्रोवर्सी का फ्लैशबैक
फखर ओपन करने आए थे। पारी के तीसरे ओवर में हार्दिक पंड्या की बॉल पर आउट होने से पहले वो 15 रन बना चुके थे। पंड्या ने जमान को एक स्लोअर वन यानी धीमी बॉल की। इसने फखर के बल्ले का किनारा लिया और विकेटकीपर संजू सैमसन के ग्लव्स में पहुंच गई। फील्ड अंपायर्स को शक था, इसलिए उन्होंने थर्ड अंपायर की मदद ली। कई एंगल से देखने के बाद थर्ड और फील्ड अंपायर्स इस नतीजे पर पहुंचे कि संजू का कैच फेयर है और फखर आउट हैं। अब PCB इसी पर सवाल उठाकर अंपायर्स को घेर रही है। फखर खुद भी पवैलियन लौटने तैयार नहीं थे, हालांकि बाद में उन्हें लौटने पड़ा।

थर्ड अंपायर ने क्या देखा
इस मैच थर्ड अंपायर श्रीलंका से ताल्लुक रखने वाले रुचिरा पालियागुरिगा थे। उन्होंने कई रिप्ले देखे और पाया कि संजू ने जिस वक्त कैच लिया, उस वक्त उनकी उंगलियां बॉल के बिल्कुल नीचे थीं। लिहाजा, ये बिल्कुल सही कैच है। बिग स्क्रीन पर आउट का सिग्नल आया तो फखर गुस्से में सिर झटकते हुए पवैलियन लौट गए। पाकिस्तान के कोच माइक हेसन भी पैर पटकते नजर आए। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा- मेरी नजर में यह फेयर कैच नहीं था, लेकिन क्रिकेट में ये बातें होती रहती हैं। अंपायर भी गलती कर सकते हैं। मेरे हिसाब से विकेटकीपर के ग्लव्स में पहुंचने से पहले बॉल टप्पा खा चुकी थी।

PCB ने क्या कहा
सोमवार देर रात PCB के एक सोर्स ने न्यूज एजेंसी से कहा- हां, हमने ICC के सामने अपनी शिकायत दर्ज कराई है। फखर जमान मैच पलट सकते थे। अगर नहीं भी, तो उनको गलत आउट दिया गया। इस मामले की जांच होनी चाहिए। पाकिस्तान का अगला मैच मंगलवार को श्रीलंका से होगा। अगर वो यहां नहीं जीते तो उनकी फाइनल की राह बेहद मुश्किल हो जाएगी।
क्या थर्ड अंपायर की मदद जरूरी थी
1 जून 2023 से ऑनफील्ड अंपायर का फैसला ही माना जाता है। इसका मतलब थर्ड अंपायर को शामिल करना जरूरी नहीं था। रूल 31.6 कहता है अगर अंपायर को लगता है कि वो ठीक से नहीं देख सके तो इन हालात में वो तीसरे अंपायर ले सकते हैं। यानी अब नियम में तीसरे अंपायर की मदद लेने पर रोक नहीं है।

