बायकॉट किया तो जय शाह बर्बाद कर देंगे: PCB अफसर बोला- हमारी फाइनेंशियल कंडीशन वैसे ही खस्ता, अब कुछ हुआ तो तबाह हो जाएंगे
Published:
3 min read

पाकिस्तान बोर्ड का आरोप है कि मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने मैच के दौरान स्पिरिट ऑफ क्रिकेट नहीं दिखाया।(फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशिया कप 2025 को लेकर हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के बीच विवाद की खबरें सामने आई थीं। यह मामला 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मैच से जुड़ा हुआ है। इसमें टॉस और इसके बाद जब मैच खत्म हुआ तो टीम इंडिया ने पाकिस्तान के प्लेयर्स से हैंडशेक नहीं किया था। इसको लेकर PCB ने टूर्नामेंट से बॉयकॉट की धमकी दी थी। PCB मांग कर रही थी कि मैच रेफरी मैच रेफरी एंडी पाइक्राफ्ट को हटाए। हालांकि, ICC ने इससे साफ इनकार कर दिया। इसके बाद सवाल उठा कि क्या अब पाकिस्तान टीम एशिया कप का बायकॉट कर देगी? इसका जवाब PCB के एक अफसर ने दिया।
बायकॉट की हिम्मत नहीं
टाइम्स ऑफ इंडिया’ ने PCB के एक सोर्स के हवाले से कहा- पाकिस्तान ने एशिया कप का बॉयकॉट किया तो ICC चेयरमैन जय शाह इसे बर्बाद कर सकते हैं। 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए स्टेडियम के रिनोवेशन के लिए उनके पास जरूरी फंड नहीं था। फाइनेंशियल स्टैबिलिटी भी कमजोर है। ऐसे में किसी टूर्नामेंट का बायकॉट खतरनाक कदम हो सकता है।
ICC को अल्टीमेटम
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि PCB ने ICC को अल्टीमेटम दिया था कि मैच रेफरी पायक्रॉफ्ट को अगर हटाया नहीं गया तो पाकिस्तान एशिया कप से हट सकता है। हालांकि, ये रिपोर्ट साफ कर देती है कि PCB अब टूर्नामेंट से हटने के मूड में नहीं है।
खेल भावना नहीं दिखाई
एशिया कप के ग्रुप मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। ये मैच दुबई में खेला गया था। पाकिस्तान बोर्ड का आरोप है कि मैच रेफरी पायक्रॉफ्ट ने मैच के दौरान "स्पिरिट ऑफ क्रिकेट” नहीं दिखाई।
हैंडशेक नहीं करेंगे
रविवार 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मैच में टॉस के वक्त और मैच जीतने के बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। PCB ने आरोप लगाया था कि मैच रेफरी ने टॉस के पहले ही पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा को बता दिया था टॉस के बाद सूर्यकुमार यादव उनसे हैंडशेक नहीं करेंगे।
BCCI का प्रेशर
पाकिस्तान का आरोप है कि यह सब BCCI के प्रेशर में किया जा रहा है और इससे स्पोर्ट्स मैन स्पिरिट खराब होती है। लिहाजा, मैच रेफरी को हटा दिया जाए। PCB ने इस बिहेवियर को लेकर ICC को एक लेटर भी भेजा और कहा कि पायक्रॉफ्ट ने अपना काम ठीक से नहीं किया।

मैच रेफरी ही नहीं होगा
एक सूत्र के हवाले से कहा गया- ICC ने पायक्रॉफ्ट को हटाने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है और इस बात की उम्मीद भी कम ही है। हालांकि, पाकिस्तानी मीडिया में कुछ रिपोर्ट्स ये कह रही हैं कि पायक्रॉफ्ट को पाकिस्तान के अगले मैचों में रेफरी नहीं बनाया जाएगा।

