बेटा क्रीज पर जाता है तो मां घबरा जाती हैं : अभिषेक शर्मा की मां बोलीं- अगले मैच में उससे बड़ी पारी की उम्मीद
Published:
3 min read

अभिषेक शर्मा के परिवार के लिए यह मैच बेहद खास था। उनकी मां मंजू शर्मा ने एक इंटरव्यू में कहा- हर मैच में बेटे को सपोर्ट करने जाती हूं। इस मैच का महत्व इसलिए भी ज्यादा था क्योंकि अभिषेक, शुभमन और अर्शदीप पहली बार अपने होम ग्राउंड पर भारत को रिप्रजेंट कर रहे थे।अभिषेक जब भी बैटिंग के लिए जाता है, तो कुछ घबराहट होती है।
स्पोर्ट्स डेस्क. मोहाली के पास बने महाराजा यादविंदर सिंह पीसीए न्यू इंटरनेशनल स्टेडियम में पहली बार का टी20I इंटरनेशनल हुआ।
इस ऐतिहासिक मौके पर शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह मैदान में उतरे। तीनों पंजाब से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए आसपास के हजारों लोग मैच देखने पहुंचे। हालांकि कुछ मायूसी हुई क्योंकि टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां 51 रन से हार का सामना करना पड़ा। फिर भी दर्शकों को इस नए स्टेडियम में पहला इंटरनेशनल मैच देखने का मौका मिला।
क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है
अभिषेक शर्मा के परिवार के लिए यह मैच बेहद खास था। उनकी मां मंजू शर्मा ने एक इंटरव्यू में कहा- हर मैच में बेटे को सपोर्ट करने जाती हूं। इस मैच का महत्व इसलिए भी ज्यादा था क्योंकि अभिषेक, शुभमन और अर्शदीप पहली बार अपने होम ग्राउंड पर भारत को रिप्रजेंट कर रहे थे।अभिषेक जब भी बैटिंग के लिए जाता है, तो कुछ घबराहट होती है। उम्मीद थी कि वह बड़ा स्कोर करेगा, पर क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है। अब हम धर्मशाला उससे शतक की उम्मीद कर रहे हैं।मोहाली में अभिषेक के पिता राजकुमार, बहन कोमल और बाकी परिवार भी मौजूद था।

हरमनप्रीत और युवराज के नाम पर स्टैंड
मैच से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर और पूर्व भारतीय बैटर युवराज सिंह के नाम पर बने स्टैंड का उद्घाटन किया।समारोह में BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास, PCA अध्यक्ष अमरजीत सिंह मेहता और महिला विश्वकप विजेता टीम की खिलाड़ी अमनजोत कौर और हरलीन देओल भी मौजूद थीं।
हरमनप्रीत कौर को PCA की तरफ से 11 लाख कैश दिए गए। फील्डिंग कोच मुनीश बाली को 5 लाख और हरलीन देओल को 11 लाख रुपए का पुरस्कार मिला। हरमनप्रीत ने कहा- अपने ही राज्य में अपने नाम का स्टैंड होना गर्व का पल है।

फैन्स को परेशानी
जहां एक ओर स्टेडियम में उत्साह था, वहीं कुछ समस्याएं भी सामने आईं। खास तौर पर दिव्यांग दर्शकों के लिए किए गए इंतजाम अधूरे साबित हुए। कमलजीत सिंह और अन्य दर्शकों ने शिकायत की कि उन्हें लोअर स्टैंड में एंट्री नहीं दी गई। उन्हें व्हीलचेयर के साथ ऊपर के टियर तक जाना पड़ा। ये रास्ता लंबा और थका देने वाला था।दर्शकों का कहना था कि अगर पीसीए ने पोस्टर लगाए कि खास फैन के लिए अलग एंट्री है, तो उन्हें नीचे बैठने की सही व्यवस्था भी करनी चाहिए थी।
लंबी दूरी और महंगा खाना
मैच के दौरान स्टेडियम के बाहर ट्रैफिक जाम लग गया। अधिकांश दर्शकों को पार्किंग से स्टेडियम तक 1 किलोमीटर से ज्यादा पैदल चलकर जाना पड़ा। सिर्फ VVIPs को पास पार्किंग की सुविधा मिली। अंदर खाने-पीने की चीजें काफी महंगी थीं। एक बर्गर 150 पिज्जा 300 रुपए का था। दर्शकों ने इस पर भी नाराजगी जताई।

