एडिलेड टेस्ट के लिए कप्तान पैट कमिंस की वापसी : ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान; हेजलवुड-मार्क वुड एशेज से बाहर
Published:
2 min read

एशेज के तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान हुआ। पैट कमिंस एडिलेड टेस्ट में कप्तानी करेंगे। (credit-@CricketAustrala)
स्पोट्स डेस्क: एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए अच्छी खबर है। कप्तान पैट कमिंस चोट से ठीक होकर टीम में वापस आ गए हैं। वह एडिलेड टेस्ट में कप्तानी करेंगे। पीठ की चोट के कारण कमिंस पहले दो टेस्ट से बाहर थे। उनकी गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ ने कप्तानी की थी। तीसरा टेस्ट 17 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच के लिए टीम की घोषणा कर दी है।
ऑस्ट्रेलिया 2-0 से आगे
कमिंस की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया को लगातार दो जीत दिलाईं। पर्थ में पहला टेस्ट 8 विकेट से जीतने के बाद उन्होंने ब्रिस्बेन में दूसरा टेस्ट भी इसी अंतर से जीता। ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की एशेज सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। कमिंस की वापसी से उम्मीद है कि टीम इस जीत की लय को बनाए रखेगी।
ऑस्ट्रेलियाई पेसर जोश हेजलवुड और इंग्लैंड के मार्क वुड इस मैच में हिस्सा नहीं लेंगे। दोनों चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एडिलेड में होने वाला यह 10वां टेस्ट होगा। यहां खेले गए नौ टेस्ट में से ऑस्ट्रेलिया ने 5 जीते और 2 हारे हैं। दो मैच ड्रॉ रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11
एलेक्स कैरी, जेक वेदरॉल्ड, स्कॉट बोलैंड, ब्रेंडन डगेट, ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, जॉश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, उस्मान ख्वाजा, नाथन लायन, स्टीव स्मिथ, माइकल नेसर, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेब्स्टर और पैट कमिंस (कप्तान)।

