कमिंस के अगले साल IPL खेलने पर सस्पेंस : वर्ल्ड कप और एशेज को प्रायोरिटी, बोले- फ्रेंचाइजी के साथ बात करके फैसला करूंगा
Published: Updated:
2 min read

कमिंस IPL 2026 के पहले फेज में फिटनेस की वजह से नहीं खेल पाए थे। बाद में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मंजूरी मिलने के बाद उन्होंने टीम जॉइन की। (फोटो सोर्स-@IPL)
स्पोर्ट्स डेस्क. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान पैट कमिंस IPL 2027 से बाहर रह सकते हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि अगले साल बिजी इंटरनेशनल शेड्यूल को देखते हुए उन्हें IPL से ब्रेक लेना पड़ सकता है।
अभी कुछ तय नहीं- कमिंस
कमिंस ने कहा- किसी न किसी चीज को छोड़ना पड़ेगा। वह टेस्ट मैच या ODI वर्ल्ड कप नहीं होगा। मैं बाद में फ्रेंचाइजी के साथ बात करके फैसला करूंगा। अभी कुछ तय नहीं है। हाल के समय में मुझे कुछ इंजरी भी हुई हैं।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने यह भी कहा कि अगर वह भारत के खिलाफ पूरी टेस्ट सीरीज खेलते हैं तो एशेज से पहले उन्हें आराम की जरूरत पड़ सकती है। इसी वजह से IPL 2027 को लेकर उन्होंने कोई कमिटमेंट नहीं दिया है।

IPL 2026 में भी आधा सीजन मिस किया था
कमिंस IPL 2026 के पहले फेज में फिटनेस की वजह से नहीं खेल पाए थे। बाद में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मंजूरी मिलने के बाद उन्होंने टीम जॉइन की। उन्होंने 7 लीग मैच और एलिमिनेटर खेला। सीजन में उन्होंने 8 विकेट लिए।
ईशान किशन नए कप्तान?
अगर कमिंस IPL 2027 नहीं खेलते हैं तो SRH को नया कप्तान चुनना पड़ सकता है। IPL 2026 में कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन ने टीम की कप्तानी की थी। उनकी कप्तानी में SRH ने 7 में से 4 मुकाबले जीते थे। ऐसे में अगले सीजन ईशान कप्तानी के दावेदार हैं।

स्ट्रेटजी में बदलाव
कमिंस के बाहर होने की सिचुएशन में SRH को मिनी ऑक्शन में एक फॉरेन पेसर या पेस बॉलिंग ऑलराउंडर की तलाश करनी पड़ सकती है। टीम मैनेजमेंट को अगले सीजन के लिए अपनी स्ट्रेटजी में बदलाव करना पड़ सकता है। हालांकि, अभी फ्रेंचाइजी की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।

