कमिंस की ऑलटाइम AUS+IND वनडे इलेवन: इसमें रोहित, कोहली और बुमराह नहीं; धोनी समेत 3 रिटायर्ड प्लेयर
Published:
2 min read

सचिन तेंडुलकर (फाइल फोटो)
स्पोर्ट्स डेस्क. ऑस्ट्रेलिया के ODI और टेस्ट कप्तान पैट कमिंस इंजरी के चलते मैदान से दूर हैं। जुलाई में आखिरी मैच उन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ आखिरी मैच खेला था। माना जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में भी कमिंस नहीं खेल सकेंगे। बहरहाल, 32 साल के कमिंस ने 19 अक्टूबर से शुरू होने जा रही इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इन दो देशों की कम्बाइंड ऑलटाइम बेस्ट वनडे इलेवन चुनी है। स्टार स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में कमिंस ने इन प्लेयर्स के नाम दिए।
तीन स्टार और तीनों ही नदारद
कमिंस की कम्बाइंड ऑलटाइम बेस्ट वनडे इलेवन में विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को जगह नहीं मिली है। इतना ही नहीं कमिंस ने टीम इंडिया से जो तीन नाम सिलेक्ट किए हैं, वो तीनों ही रिटायर हो चुके हैं। पैट कमिंस की टीम में 8 ऑस्ट्रेलियन और सिर्फ 3 इंडियान प्लेयर्स को जगह मिली है। तो चलिए एक नजर डालते हैं कि कमिंस की यह कम्बाइंड ऑलटाइम बेस्ट वनडे इलेवन कैसी है।

सचिन और डेविड वॉर्नर ओपनर
कमिंस ने डेविड वॉर्नर और सचिन तेंडुलकर को ओपनर चुना है। फर्स्ट डाउन पर रिकी पोंटिंग और बैटिंग ऑर्डर में उनके बाद स्टीव स्मिथ, शेन वॉटसन और माइकल बेवन हैं। स्मिथ 2015 और फिर 2023 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे। मार्च 2025 में ऑस्ट्रेलिया जब चैंपियन्स ट्रॉफी नहीं जीत सकी तो स्मिथ ने रिटायरमेंट ले लिया। कमिंस की इस प्लेइंग इलेवन में महेंद्र सिंह धोनी को विकेटकीपर बनाया गया है। शेन वॉर्न इकलौते स्पिनर हैं। तीन पेस बॉलर हैं। इनमें ब्रेट ली और ग्लेन मैक्ग्राथ के अलावा जहीर खान हैं।

कमिंस की कम्बाइंड ऑलटाइम बेस्ट वनडे इलेवन
डेविड वॉर्नर, सचिन तेंडुलकर, रिकी पोंटिंग, स्टीव स्मिथ, शेन वॉटसन, माइकल वेबन, एमएस धोनी, शेन वॉर्न, ब्रेट ली, जहीर खान और ग्लेन मैक्ग्राथ।

