पाकिस्तान टीम में अनबन की रिपोर्ट: प्रैक्टिस सेशन छोड़कर हसबैंड के साथ घूम रही थीं आलिया रियाज! कप्तान फातिमा हुईं नाराज
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. ICC वुमन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 से पाकिस्तान के एलिमिनेशन के बाद टीम के अंदर तकरार की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कप्तान फातिमा सना और सीनियर प्लेयर आलिया रियाज के बीच बहस हुई है। ड्रेसिंग रूम का एटमॉस्फियर भी ठीक नहीं बताया जा रहा है।
टीम होटल को लेकर कंट्रोवर्सी
रिपोर्ट्स के अनुसार, फातिमा सना ने आलिया रियाज के हसबैंड के टीम होटल में ठहरने पर आपत्ति जताई। बताया जा रहा है कि कप्तान ने टीम प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए इस पर नाराजगी जाहिर की।
मेंटर और कप्तान के बीच भी डिसएग्रीमेंट
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कप्तान फातिमा सना और टीम मेंटर वहाब रियाज के बीच सिलेक्शन को लेकर डिसएग्रीमेंट हुआ। कुछ टीम डिसीजन्स को लेकर दोनों के बीच मतभेद की खबरें सामने आई हैं।

ऑफिशियल प्रैक्टिस सेशन मिस किया
बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले हुए ऑफिशियल प्रैक्टिस सेशन में आलिया रियाज शामिल नहीं हुईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपने हसबैंड के साथ घूमने के लिए गई थीं।
टूर्नामेंट में नहीं मिली जीत
पाकिस्तान का परफॉर्मेंस पूरे टूर्नामेंट में निराशाजनक रहा। टीम लगातार चार मैच हार चुकी है और सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। इससे पहले आयरलैंड में हुई वॉर्म-अप ट्राई सीरीज में भी पाकिस्तान को एक भी जीत नहीं मिली थी।

ऑस्ट्रेलिया से हारकर हुआ एलिमिनेशन
पाकिस्तान को अपने चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 113 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसी हार के साथ टीम का वर्ल्ड कप कैंपेन भी खत्म हो गया।
कोचिंग स्टाफ नाखुश
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोचिंग स्टाफ खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस से खुश नहीं है। उनका मानना है कि मैच से पहले बनाई गई प्लानिंग और स्ट्रैटेजी को मैदान पर सही तरीके से एग्जीक्यूट नहीं किया जा रहा।

