वुमन्स T20 वर्ल्ड कप, IND VS PAK मैच 16 जून को: टीम अनाउंस्ड, हेड टू हेड में हम बेस्ट; देखें भारतीय टीम का शेड्यूल
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने वुमन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी-अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में रहेगी। स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी। वहीं पाकिस्तान टीम की कप्तानी फातिमा सना करेंगी।
इस वर्ल्ड कप में इंडिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 14 जून को बर्मिंघम में होगा। इसके बाद भारतीय टीम नीदरलैंड, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्रुप मैच खेलेगी। आइए जानते हैं वुमन्स T20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के स्क्वॉड, शेड्यूल और दोनों टीम के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड...
आइए ग्राफिक्स में देखे..

वुमन T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 16 मैच खेले गए। इन रिकॉर्ड में सिर्फ एशिया कप और T20 वर्ल्ड कप के मुकाबले शामिल हैं। दोनों टीमों के बीच कोई बाइलेटरल सीरीज नहीं खेली गई है। 16 में से 13 मैच भारत ने जीते। पाकिस्तान सिर्फ 3 मैच जीत सका।
वहीं वुमन्स T20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मुकाबले हुए हैं। इनमें भारतीय टीम ने 6 मैच जीते। पाकिस्तान को सिर्फ 2 जीत मिली।
वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की ताकत
भारत की T20 वर्ल्ड कप टीम में एक्सपीरिएंस प्लेयर्स के साथ कुछ नए चेहरे भी शामिल किए गए हैं। शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष जैसी प्लेयर टीम की बैटिंग और ऑलराउंड डिपार्टमेंट को स्ट्रांग करेंगी।
वहीं, बॉलिंग में रेणुका ठाकुर, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव पर जिम्मेदारी होगी। हालांकि, अमनजोत कौर और काशवी गौतम चोट की वजह से सिलेक्शन के लिए अवेलेबल नहीं थीं।

पाकिस्तान टीम में 5 नए चेहरे
पाकिस्तान टीम में इस बार 5 प्लेयर पहली बार वुमन्स T20 वर्ल्ड कप खेलती नजर आएंगी। इनमें एमान फातिमा, नतालिया परवेज, रामीन शमीम, साइरा जबीन और तास्मिया रुबाब शामिल हैं।

दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणानी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव।
पाकिस्तान टीम: फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, आयशा जफर, डायना बेग, ऐमन फातिमा, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली (विकेटकीपर), नशरा संधू, नतालिया परवेज, रामीन शमीम, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, तस्मिया रुबाब और तुबा हसन।
बैकअप प्लेयर: अंबर कायनात, मोमिना रियासत, सदफ शम्स, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह और उम्मे हानी।

