लाहौर टेस्ट में पाकिस्तान ने दिया 277 का टारगेट: चेज करते हुए तीसरे दिन साउथ अफ्रीका 51/2; सेनुरन ने लिए कुल 11 विकेट
Published: Updated:
2 min read

लाहौर टेस्ट में साउथ अफ्रीका की पहली पारी में टोनी डी जॉर्जी ने 104 रन की शतकीय पारी खेली थी। (@ProteasMenCSA)
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान टीम अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज खेल रही है। पहला मुकाबला 12 अक्टूबर से लाहौर में खेला जा रहा है। मैच अब रोमांचक मोड़ पर आ गया है। तीन दिन में 3 पारियां हो गई हैं। पाकिस्तान ने 277 रनों का टारगेट सेट किया है। जवाब में अफ्रीकी टीम ने तीसरे दिन खेल खत्म होने तक 2 विकेट पर 51 रन बना लिए हैं।
चौथे दिन यहीं से खेल आगे शुरू होगा और नतीजा निकलने की पूरी उम्मीद है। रेयान रिकेल्टन 29 और टोनी डी जॉर्जी 16 रन बनाकर नाबाद हैं। कप्तान एडेन मार्करम 3 रन बना सके। वियान मुल्डर तो खाता भी नहीं खोल सके। दोनों विकेट स्पिनर नौमान अली ने लिए।
पाकिस्तान को पहली पारी में 109 रन की लीड
मैच में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए पहली पारी में 378 रन बनाए। सलमान आगा और इमाम उल हक ने 93-93 रनों की पारी खेली। बाबर आजम ने 48 बॉल खेलकर 23 रन बनाए।
शान मसूद ने 76 और मोहम्मद रिजवान ने 75 रनों की पारी खेली। सऊद शकील खाता नहीं खोल सके। साउथ अफ्रीका की ओर से सेनुरन मुथुसामी ने शानदार गेंदबाजी की और 6 विकेट लिए।
इस तरह अफ्रीका को दिया 277 रन का टारगेट
इसके बाद साउथ अफ्रीकी टीम पहली पारी 269 रन ही बना सकी। इस तरह पाकिस्तान को पहली पारी में 109 रन की लीड मिली। टोनी डी जॉर्जी ने 104 रन की शतकीय पारी खेली। रेयान रिकेल्टन ने 71 रन बनाए। कप्तान एडेन मार्करम 20 रन ही बना सके।
पाकिस्तान के लिए स्पिनर नौमान अली ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए। साजिद खान को 3 सफलताएं मिलीं। एक विकेट सलमान अली आगा को मिला।
इसके बाद पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में 167 रन पर ढेर हुई। हालांकि पहली पारी में 109 रन की लीड मिली थी। ऐसे में साउथ अफ्रीका के सामने 277 रन का टारगेट सेट किया। मैच के शुरुआती दिन दिन में यह सारा खेल हुआ। अब चौथा दिन काफी अहम होने वाला है।

