पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की फिटनेस से कोच को टेंशन: सरफराज बोले- कप्तान बाबर को पता है टीम को कैसे लीड करना है
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान टेस्ट टीम के हेड कोच सरफराज अहमद ने खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर टेंशन में हैं। उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे से पहले फिटनेस पर लगातार काम हो रहा है। 10 जुलाई से इस्लामाबाद में छोटा कंडीशनिंग कैंप लगेगा, जहां बचे हुए फिटनेस के मसले दूर किए जाएंगे। कोच ने कहा कि कप्तान बाबर आजम को पता है कि टीम को कैसे लीड करना है। वे मैनेज कर लेंगे।
फिटनेस कैंप में सामने आईं दिक्कतें
सरफराज अहमद ने बताया कि लाहौर में एक महीने तक चले रेड बॉल कैंप में कई खिलाड़ियों की फिटनेस से जुड़ी दिक्कतें सामने आईं। कुछ मसले ठीक हो चुके हैं, जबकि कुछ पर अभी काम करना बाकी है। उन्होंने कहा कि बाबर आजम से भी उनकी बात हुई है। बाबर पहले भी टीम की कप्तानी कर चुके हैं और उन्हें पता है कि टीम को कैसे लीड करना है।

PCB के पॉडकास्ट में बाबर ने भी कहा था कि अच्छी फिटनेस और डिसिप्लिन के बिना अच्छा परफॉर्मेंस नहीं दिया जा सकता। यही टीम की सबसे बड़ी प्रायोरिटी है।
पहले वेस्टइंडीज, फिर इंग्लैंड दौरा
पाकिस्तान टीम इसी महीने वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी। वहां दोनों टीम के बीच 2 टेस्ट की सीरीज खेली जाएगी। पहला टेस्ट 25 जुलाई से शुरू होगा। इसके बाद अगस्त में टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। वहां 3 टेस्ट की सीरीज होगी। पहला टेस्ट 19 अगस्त से लीड्स में होगा। दूसरा 27 अगस्त और तीसरा 9 सितंबर से होगा।
बाबर का कप्तानी रिकॉर्ड
बाबर आजम दूसरी बार पाकिस्तान की टेस्ट टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। अपने पहले कार्यकाल (2021-2023) में उन्होंने 20 टेस्ट में कप्तानी की थी। इनमें से पाकिस्तान ने 10 मैच जीते, 4 हारे और 6 ड्रॉ रहे। उनकी जीत का प्रतिशत 62.5% रहा। इस दौरान टीम ने विदेशी सरजमीं पर 7 टेस्ट भी जीते।
वनडे में भी बाबर का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। उन्होंने 43 ODI में कप्तानी की। इनमें पाकिस्तान ने 26 मैच जीते और 15 हारे। एक मैच टाई और एक बेनतीजा रहा। उनका विनिंग परसेंटेज 60.46% है।
T20I में बाबर ने 85 मैच में पाकिस्तान की कप्तानी की है। इनमें टीम ने 48 मुकाबले जीते और 29 हारे। एक मैच टाई रहा, जबकि 7 मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला। उनका विनिंग परसेंटेज 56.47% है।

