पाकिस्तान क्रिकेटर इरफान खान बिना सीट बेल्ट पकड़े गए : ट्रैफिक पुलिस ने बीच सड़क पर रोका; पूछा- अब चालान काट दूं क्या, VIDEO वायरल
Published:
2 min read

पाकिस्तानी क्रिकेटर इरफान खान।
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान के क्रिकेटर इरफान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में इरफान खान कार की फ्रंट सीट पर बिना सीट बेल्ट लगाए बैठे नजर आए। इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस ने उनकी गाड़ी रोक ली।
वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैफिक पुलिस अधिकारी इरफान खान से पूछता है कि उन्होंने सीट बेल्ट क्यों नहीं लगाई। अधिकारी मजाकिया अंदाज में यह भी कहता है कि क्या अब उनका चालान काटा दिया जाए क्या। पुलिसकर्मी ने इरफान खान को पहचान लिया।
PSL टीम के प्रदर्शन पर बात
ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने इरफान खान से उनकी PSL टीम हैदराबाद किंग्समेन के परफॉर्मेंस को लेकर भी सवाल किया। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है।
ये वीडियो देखें
9 वनडे और 14 T20I मैच
इरफान खान पाकिस्तान टीम के लिए 9 वनडे और 14 T20I मैच खेल चुके हैं। हाल ही में वह पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में हैदराबाद किंग्समेन टीम का हिस्सा थे।
टीम PSL फाइनल में हार गई थी
PSL 2026 के फाइनल में हैदराबाद किंग्समेन को पेशावर जालमी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। एरॉन हार्डी के अच्छे ऑलराउंड परफॉर्मेंस की बदौलत पेशावर ने 5 विकेट से मुकाबला जीता और खिताब अपने नाम किया था।

