ओलंपिक से बाहर हो सकती है पाकिस्तान क्रिकेट टीम: रिपोर्ट- ICC का क्वालिफिकेशन फॉर्मेट तैयार, न्यूजीलैंड भी हो सकती है बाहर
Published: Updated:
3 min read

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ओलंपिक 2028 के लिए ICC के क्वालिफिकेशन फॉर्मेट से खुश नहीं है। यह टीम अब अगले ओलंपिक से बाहर हो सकती है।
ओलंपिक 2028 अमेरिका के लास एंजिलिस में 14 से 30 जुलाई 2028 तक होंगे। 128 साल बाद फिर से क्रिकेट को ओलंपिक में जगह मिली है। इससे पहले 1900 के पेरिस ओलंपिक में पुरुष क्रिकेट को शामिल किया था। मगर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड क्रिकेट फैन्स के लिए निराश करने वाली खबर सामने आ रही है। यह दोनों ही टीमों अगले ओलंंपिक से बाहर हो सकती हैं।
दरअसल, ओलंपिक 2028 में महिला और पुरुष की 6-6 क्रिकेट टीमें शामिल होंगी। द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके लिए इंटरनेशल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एक क्वालिफिकेशन फॉर्मेट तैयार किया है। इसमें पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को जगह नहीं मिली है। ओलंपिक में क्रिकेट मैच टी20 फॉर्मेट में होंगे।
इस तरह क्वालिफाई करेंगी 6 टीमें
रिपोर्ट के मुताबिक, ICC ने रिजनल क्वालिफिकेशन सिस्टम बनाया है। इसके तहत रैंकिंग के आधार पर एशिया से भारतीय टीम क्वालिफाई करेगी। क्योंकि रैंकिंग में पाकिस्तानी टीम भारत से काफी पीछे है। इसके अलावा ओशियान रिजन से ऑस्ट्रेलिया, यूरोप से ग्रेट ब्रिटेन और अफ्रीका से साउथ अफ्रीकी टीम क्वालिफाई करेगी।
मेजबान होने के नाते USA को भी डायरेक्ट एंट्री मिलेगी। छठी टीम वेस्टइंडीज हो सकती है। ऐसे में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान क्वालिफाई करने में पिछड़ रहे हैं। इसके कारण यह दोनों ही क्रिकेट बोर्ड ICC के इस फॉर्मेट से खुश नहीं हैं।
ऐसे होगा महिला टीमों के क्वालिफिकेशन का फैसला
1900 के ओलंपिक में पुरुष क्रिकेट को शामिल किया था, जिसमें 2 टीम फ्रांस और ग्रेट ब्रिटेन ही थीं। तब ब्रिटिश टीम ने गोल्ड मेडल जीता था। 2028 ओलंपिक की बड़ी बात यह भी रहेगी कि इसमें महिला क्रिकेट को भी शामिल किया जाएगा। यह पहली बार होगा जब ओलंपिक में महिला क्रिकेट होगा। महिला टीमों के क्वालीफिकेशन का फैसला अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से होगा।
इस मैदान पर होंगे सभी क्रिकेट मुकाबले
लास एंजिलिस ओलंपिक कमेटी ने क्रिकेट मैचों के लिए वेन्यू भी तय कर लिया है। सभी मुकाबले अमेरिका के सदर्न कैलिफोर्निया के पोमोना शहर में खेले जाएंगे। यह वेन्यू लॉस एंजिल्स से करीब 50 किमी दूर है।
ओलंपिक 2028 का शेड्यूल
3x3 बास्केटबॉल: 16–30 जुलाई
आर्चरी: 21–28 जुलाई
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स: 15–25 जुलाई
आर्टिस्टिक स्वीमिंग: 25–29 जुलाई
एथलेटिक्स (ट्रैक एंड फील्ड): 15–30 जुलाई
बैडमिंटन: 15–24 जुलाई
बेसबॉल: 15–20 जुलाई
बास्केटबॉल: 12–30 जुलाई
बीच वॉलीबॉल: 15–29 जुलाई
BMX फ्रीस्टाइल: 28–29 जुलाई
BMX रेसिंग: 15–16 जुलाई
बॉक्सिंग: 15–30 जुलाई
कैनो स्लैलम: 14–22 जुलाई
कैनो स्प्रिंट: 25–29 जुलाई
कोस्टल रोइंग: 24–25 जुलाई
क्रिकेट: 12–29 जुलाई
साइक्लिंग रोड़: 19–23 जुलाई
ट्रैक साइक्लिंग: 25–30 जुलाई
डाइविंग: 16–28 जुलाई
घुड़सवारी: 15–29 जुलाई
तलवारबाजी: 15–23 जुलाई
फ्लैग फुटबॉल: 15–22 जुलाई
फुटबॉल: 12–29 जुलाई
गोल्फ: 19–29 जुलाई
हैंडबॉल: 12–28 जुलाई
हॉकी: 12–29 जुलाई
जूडो: 15–22 जुलाई
लैक्क्रोस: 24–29 जुलाई
मॉडर्न पेंटाथलॉन: 15–18 जुलाई
माउंटेन बाइकिंग: 17–18 जुलाई
ओपन वॉटर स्विमिंग: 17–18 जुलाई
रिदमिक जिम्नास्टिक्स: 27–29 जुलाई
रोइंग: 15–22 जुलाई
रग्बी सेवन्स: 12–17 जुलाई
सेलिंग: 15–28 जुलाई
शूटिंग: 15–25 जुलाई
स्केटबोर्डिंग: 18–27 जुलाई
सॉफ्टबॉल: 23–29 जुलाई
स्पोर्ट क्लाइम्बिंग: 24–29 जुलाई
स्क्वैश: 15–24 जुलाई
सर्फिंग: 15–18 जुलाई (19–23 बैकअप)
स्वीमिंग: 22–30 जुलाई
टेबल टेनिस: 15–29 जुलाई
ताइक्वांडो: 26–29 जुलाई
टेनिस : 19–28 जुलाई
ट्रैम्पोलिन जिम्नास्टिक्स: 21 जुलाई
ट्रायथलॉन: 15–20 जुलाई
वॉलीबॉल: 15–30 जुलाई
वॉटर पोलो: 12–23 जुलाई
वेटलिफ्टिंग: 25–29 जुलाई
रेसलिंग: 24–30 जुलाई

