पाकिस्तान टीम नहीं आएगी भारत: हॉकी एशिया कप को लेकर PHF चीफ ने कहा- क्या गारंटी है हमारी टीम भारत में सुरक्षित रह पाएगी
Published: Updated:
2 min read

एशिया कप 2025 सितंबर में ही होना है। PHF के चीफ तारिक बुगती ने कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ी भी भारत नहीं जाना चाहते हैं। (सोशल मीडिया)
पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) ने अपनी टीम को एशिया कप 2025 के लिए भारत दौरे पर भेजने से इनकार कर दिया है। उसने इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) और एशियन हॉकी फेडरेशन (AHF) को लिखित में यह दिया है। कहा है कि सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान की हॉकी टीम को भारत नहीं भेज सकते।
PHF के चीफ तारिक बुगती ने कहा कि उन्होंने FIH और AHF को रिटन में यह जानकारी दे दी गई है। उन्होंने कहा- “हमने रिटन में बताया है कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए हमारी टीम को भारत में सिक्योरिटी रिस्क जैसी प्रोब्लम का सामना करना पड़ सकता है। ” एशिया कप 2025 सितंबर में ही होना है।
पाकिस्तान सरकार ने कोई बयान नहीं दिया
उन्होंने कहा- “हमने यह भी बता दिया है कि हमारे खिलाड़ी भी एशिया कप के लिए भारत दौरे पर नहीं जाना चाहते हैं।”
उन्होंने आगे कहा, "हमने उन्हें सूचित किया है कि हमारे खिलाड़ी एशिया कप के लिए भारत आने के इच्छुक नहीं हैं, जो एक सीधा क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी है।" अब टूर्नामेंट और पाकिस्तान के मैचों को लेकर FIH और AHF को ही फैसला करना है।
बुगती ने कहा- “हमने उनसे पूछा है कि हमारे खिलाड़ी भारत में सुरक्षित रहकर खेल पर फोकस कर पाएंगे, इसकी क्या गारंटी है।” हालांकि पाकिस्तान सरकार ने इस पर कोई आधिकारी बयान नहीं दिया है। मगर एक सरकारी अधिकारी ने कहा था कि पाकिस्तान टीम भारत नहीं जाएगी।
खेल मंत्री ने वीजा देने की बात कही थी
हाल ही में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया एक प्रोग्राम में कहा था कि हॉकी एशिया कप के लिए पाकिस्तान समेत सभी खिलाड़ियों को वीजा दिया जाएगा। उन्होंने ने कहा था- "हमारा रुख साफ है। हमें किसी भी खेल के इंटरनेशनल टूर्नामेंट में पाकिस्तान के साथ खेलने में कोई आपत्ति नहीं है, चाहे वह क्रिकेट हो, हॉकी हो या कोई और खेल।"
खेल मंत्री ने कहा- "जब बात द्विपक्षीय सीरीज की आती है, तो सरकार की स्थिति सभी को पता है। पाकिस्तान हॉकी संघ (PHF) ने भारत में होने वाले दो टूर्नामेंट खेलने के लिए अपनी सरकार से मंजूरी मांगी है, लेकिन अभी तक स्पष्ट नहीं है कि उन्हें इजाजत मिली या नहीं। हमारी तरफ से कोई समस्या नहीं है। दोनों ही इंटरनेशनल टूर्नामेंट हैं। इसमें सभी टीमों के साथ समान व्यवहार होगा।"

