पाकिस्तान के हेड कोच बोले- टीम इंडिया पर दबाव बनाना सबसे बड़ी चुनौती: प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- मैच दर मैच हमारा खेल बेहतर हुआ, अब निगाहें टाइटल पर हैं
Published:
2 min read

माइक हेसन मई 2025 से पाकिस्तान टीम के वनडे और टी20 कोच हैं। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर (रविवार) को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। 41 साल के इतिहास में यह पहली बार है जब यह दोनों टीमें एशिया कप के फाइनल में भिड़ेंगी। इस टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज और सुपर-4 में दो बार टीमें आमने-सामने हुईं और दोनों ही बार भारत ने जीत हासिल की। भारत से मिली दो हार के बाद अब फाइनल से पहले पाकिस्तानी कोच ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत पर दबाव बनाना हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने कहा- पहले मैच के मुकाबले के मुकाबले दूसरे मुकाबले में हम ज्यादा बेहतर खेले। पहले मैच में हम थोड़े ढीले पड़ गए, जिसके कारण भारत को खेल में पकड़ बनाने का मौका मिल गया। दूसरे मैच में हम लंबे समय तक मजबूत बने रहे लेकिन अभिषेक शर्मा की शानदार पारी ने हमसे मैच छीन लिया। हम ट्रॉफी जीतने की कंडीशन में पहुंचना चाहते थे। हम फाइनल में पहुंचने की योग्यता रखते थे और हम यहां पहुंच गए। अब यह हम पर है कि हम इस मौके का पूरा फायदा उठाएं।
भारत पर दबाव डालना सबसे बड़ी चुनौती
हेसन ने पाकिस्तानी प्लेयर्स को भी हेसन ने साफ-साफ मैसेज दे दिया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मैसेज को बताया। उन्होंने कहा- 'मैंने अपनी टीम को कहा है कि आप सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान दें और फाइनल मुकाबले में भारत पर शुरू से दबाव बनाने की कोशिश करें। वे दुनिया की नंबर 1 क्रिकेट टीम हैं। हमें उन पर दबाव बनाना है, यही हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी।'
भारत ने सबसे ज्यादा बार जीता खिताब
1984 में एशिया कप का पहला सीजन वनडे फॉर्मेट में UAE की मेजबानी में खेला गया था। तब टूर्नामेंट में सिर्फ तीन ही टीमें भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका थीं। दूसरे सीजन से बांग्लादेश को भी शामिल किया गया। पहले सीजन में भारतीय टीम चैम्पियन बनी थी। अब तक टूर्नामेंट में भारत का ही दबदबा रहा है। उसने 8 बार यह मुकाबला जीता है। वहीं पाकिस्तान ने अब तक दो बार एशिया कप का खिताब जीता। उसे पहली जीत 2000 में और दूसरी 2012 में मिली। दोनों ही बार टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला गया था।

