मैनटेस्टर टेस्ट में पाकिस्तानी जर्सी पहनकर पहुंचा शख्स: सिक्योरिटी स्टाफ ने टीशर्ट ढकने के लिए कहा तो हुई बहस, देखें वीडियो
Published:
3 min read

भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच खेला गया मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ रहा है। इस मैच में एक पाकिस्तानी फैन की वजह से काफी विवाद भी हुआ, जिसको लेकर लंकाशायर क्लब ने जांच शुरू कर दी है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
पाकिस्तानी मीडिया ने इस शख्स की पहचान फारुक नजर के रूप में की है। अरब न्यूज पीके ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें यह शख्स पाकिस्तानी जर्सी पहनकर मैच देखता नजर आ रहा है।
शख्स टीशर्ट कवर करने का ये ऑर्डर रिटन में मांगता है
इसी दौरान एक लंकाशायर का एक सिक्योरिटी स्टाफ आता है और उस शख्स से पाकिस्तानी जर्सी को ढकने के लिए कहता है। लेकिन वह शख्स जर्सी कवर करने से मना कर देता है। यहीं से यह विवाद शुरू हो जाता है और जमकर बहस होती है।
वह पाकिस्तानी फैन सिक्योरिटी स्टाफ से यह ऑर्डर रिटन में मांगता है। वह गार्ड ईमेल पर रिटन ऑर्डर देने की बात भी कहता है। फिर कुछ और भी सिक्योरिटी स्टाफ मेम्बर आते हैं। इसी बीच महिला पुलिस ऑफिसर आती है और उस शख्स को साइड में चलकर बात करने को कहती है।
वह शख्स कहता है कि हर कोई अपने देश को रिप्रेजेंट करता है, मैं भी यही कर रहा हूं, इसमें गलत क्या है। किसी भी भारतीय ने उसकी शिकायत नहीं की है। फिर किस नियम के कारण उसे जर्सी कवर करने के लिए कहा जा रहा है।
इंडिया-इंग्लैंड के बीच ड्रॉ हुआ मैनचेस्टर टेस्ट
मैनचेस्टर टेस्ट में टॉस हारकर टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 358 रन बनाए थे। साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। जबकि बेन स्टोक्स ने 5 विकेट लिए। इसके बाद इंग्लैंड ने 669 रन बनाकर पहली पारी में 311 रन की बढ़त हासिल की। इस दौरान जो रूट ने 150 और बेन स्टोक्स ने 141 रन की पारी खेली।
इसके बाद भारतीय टीम ने मैच के पांचवें दिन खेल खत्म होने तक 4 विकेट गंवाकर 425 रन बनाए। इस तरह सीरीज का यह चौथा मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। दूसरी पारी में भारतीय टीम के लिए रवींद्र जडेजा ने नाबाद 107, शुभमन गिल ने 103 और वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 101 रन बनाए। फिलहाल, 5 टेस्ट की सीरीज में इंग्लैंड 2-1 से आगे है। आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से द ओवल में होगा।

