सच का सामना: इंग्लैंड में पाकिस्तानी टीम में कप्तानी पर विवाद था, सीनियर्स की वजह से जूनियर फंसे- हिस्ट्री भी समझिए
Published: Updated:
1 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड में 3-0 से हारकर मुल्क वापस आ चुकी है। इसके बावजूद इंग्लैंड टूर से जुड़े विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं।
आपको याद होगा कि लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 15 में से 7 प्लेयर्स को अचानक देश लौटने का फरमान सुना दिया था। इसके अलावा हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी बुला लिया गया था।
तीन प्लेयर्स पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बैटर मोहम्मद रिजवान, ओपनर इमाम उल हक और पूर्व कप्तान सलमान अली आगा के खिलाफ PCB की जांच जारी है।
नया खुलासा ये हुआ है कि इंग्लैंड टूर के दौरान पाकिस्तान टीम के कुछ सीनियर प्लेयर ने कप्तान बाबर आजम के खिलाफ बगावत कर दी थी। इसके बाद PCB ने बेहद सख्त रुख अपनाया।
‘राज एक्सप्रेस’ की इनसाइड स्टोरी आज पाकिस्तान क्रिकेट में जारी बवाल और बगावत पर….चलिए शुरू करते हैं।





