वेल लेफ्ट नहीं, वर्स्ट लेफ्ट कहिए जनाब: विंडीज के खिलाफ पहली बॉल पर बोल्ड हुए PAK कप्तान रिजवान; सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स
Published:
3 min read

पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने अब तक 239 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें 8400 रन बनाए हैं। (फाइल फोटो)
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्ट इंडीज के दौरे पर है। तीन मैच की ODI सीरीज होस्ट टीम ने 2-1 से जीत ली। 34 साल बाद पाकिस्तान टीम विंडीज के खिलाफ ODI सीरीज हारी।
बहरहाल, यहां मुद्दा कुछ दूसरा है। हुआ ये कि तीसरे और आखिरी ODI में पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान पहली ही बॉल पर बोल्ड हो गए। इससे भी ज्यादा इंटरस्टिंग ये रहा कि रिजवान ने जेडन सील्स की इस इनस्विंगर को खेलने की कोशिश ही नहीं की, बल्कि बॉल को छोड़ दिया और ये उनके मिडिल स्टंप पर जा लगी। अब सोशल मीडिया पर रिजवान को ट्रोल किया जा रहा है। उनके आउट होने का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
वेल लेफ्ट OR बर्स्ट लेफ्ट
एक यूजर ने लिखा- वेल लेफ्ट या वर्स्ट लेफ्ट...? वीडियो देखिए और खुद ही तय कर लीजिए....। अब हम आपको इस यूजर की बात के मायने समझाते हैं। दरअसल, जब बैटर स्टंप्स के बाहर जाती हुई गेंद को छोड़ता है तो नॉन स्ट्राइकिंग एंड पर मौजूद उसका साथी बल्लेबाज अकसर ‘वेल लेफ्ट’ कहता है। इसका मतलब होता है, आपने अच्छी तरह से गेंद को विकेटकीपर के पास जाने के लिए छोड़ा। यूजर ने वेल लेफ्ट की जगह बर्स्ट लेफ्ट लिखा। इसका मतलब हुआ कि बैटर यानी रिजवान ने बेहद घटिया तरीके से गेंद को छोड़ा।
एक और यूजर ने लिखा- ‘वर्स्ट लेफ्ट ऑफ द ईयर’। यानी इस साल छोड़ी गई सबसे खराब गेंद...जो विकेट ले उड़ी। मजे की बात ये है कि मैच के बाद इंटरव्यू में बॉलर जेडन सील्स ने भी रिजवान के इस तरह से आउट होने पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा- मुझे खुद समझ नहीं आया कि ये आखिर हुआ क्या है?

और क्या लिखते हैं यूजर
एक और यूजर ने लिखा- बेस्ट एक्टर फ्रॉम पाकिस्तान....रिजवान। बात यहीं नहीं रुकती। एक शख्स लिखते हैं- मजा आ गया...रिजवान साहब बस 100 रन से सेंचुरी मिस कर गए। उनका ड्रामा देखकर भी हंसी आ रही थी।
एक और रिजवान के बार-बार क्रैम्प (मांसपेशियों में खिंचाव) आने के पुराने रिकॉर्ड की तरफ इशारा करते हैं। वो लिखते हैं- ये सोचकर आया होगा कि ऐसी एक्टिंग करूंगा या वैसी एक्टिंग करूंगा। पहली ही बॉल पर बोल्ड हो गया।
एक और यूजर ने पूरी पाकिस्तान टीम के ही मजे ले लिए। इस मैच में पाकिस्तान टीम 92 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इस यूजर ने लिखा- पाकिस्तान की पूरी टीम महज 8 रन से सेंचुरी मिस कर गई।



मैच समरी
वेस्टइंडीज का स्कोरकार्ड: 294/6 (50 ओवर)
शाई होप (कप्तान, विकेटकीपर) 120 नॉटआउट
पाकिस्तान का स्कोरकार्ड: 92/10 (29.2 ओवर) जायडेन सील्स 6 विकेट।

