टीम इंडिया से मुकाबले को तैयार : UAE से जीत के बाद PAK कप्तान बोले- अब शाहीन और साइम फॉर्म में, आज की जीत बूस्टर डोज साबित होगी
Published:
3 min read

एशिया कप 2025 के एक ग्रुप मैच में पाकिस्तान ने UAE को 41 रन से हराकर सुपर 4 में एंट्री कर ली। अब 21 सितंबर को उसका मुकाबला एक बार फिर टीम इंडिया से होगा।
स्पोर्ट्स डेस्क. एशिया कप 2025 के एक ग्रुप मैच में पाकिस्तान ने UAE को 41 रन से हराकर सुपर 4 में एंट्री कर ली। अब 21 सितंबर को उसका मुकाबला एक बार फिर टीम इंडिया से होगा।
UAE से जीत के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा- यह जीत बहुत मायने रखती है। UAE की टीम में अच्छे प्लेयर्स थे, लेकिन हम इस मैच के लिए काफी तैयारी से आए थे। आगे भी यही सिलसिला जारी रखेंगे।
भारत का नाम नहीं लिया
सलमान से जब पूछा गया कि सुपर 4 में पाकिस्तान को एक बार फिर टीम इंडिया का सामना करना है, इसके लिए क्या प्लान है? इस पर आगा ने जवाब तो दिया, लेकिन टीम इंडिया का नाम नहीं लिया। कहा- अपोजिशन कौन है, हम ये नहीं देखते। टीम अब जीत की राह पर है। शाहीन शाह अफरीदी और साइम अयूब फॉर्म में आ चुके हैं। लिहाजा, परेशानी की कोई बात नहीं है।
सलमान ने कहा- हम किसी भी चैलेंज के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि सामने वाली टीम कौन है। चार महीने से हम बेहतरीन क्रिकेट खेल रहे हैं।
बैटिंग बेहतर करनी होगी
एक सवाल के जवाब में आगा ने कहा- हम जानते हैं कि कई मौकों पर हमारी बैटिंग क्लिक नहीं कर पाती। इस पर बातचीत हुई है और जल्द ही सुधार नजर आएगा। मिडिल ऑर्डर तो खासतौर पर काम करने की जरूरत है। अब तक हमने अपनी काबिलियत के हिसाब से बैटिंग नहीं की है। उम्मीद है कि जल्द ही टीम इस मामले को ठीक कर लेगी। शाहीन अच्छी बैटिंग कर रहे हैं। साइम अयूब ने खुद को साबित किया है। मेरे लिए भी मैच अब अच्छे जा रहे हैं।

पाकिस्तान Vs UAE : ब्रीफ मैच समरी
पाकिस्तान टीम ने बुधवार (17 सितंबर) को हुए करो या मरो के मुकाबले में UAE को 41 रन से शिकस्त दी। इसके साथ ही एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड में एंट्री कर ली। अब एक बार फिर भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। यह मैच सुपर-4 राउंड के तहत रविवार (21 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
एक घंटे की देरी से शुरू हुए इस मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान टीम ने 147 रन का टारगेट दिया। फखर जमां ने फिफ्टी लगाई। साइम अयूब लगातार तीसरे मैच में जीरो पर आउट हुए।
फखर ने 36 बॉल पर सबसे ज्यादा 50 रन की पारी खेली। 9वें नंबर पर बैटिंग करने आए शाहीन अफरीदी ने 14 बॉल पर नाबाद 29 रन बनाए। इस दौरान 2 छक्के लगाए। कप्तान सलमान अली आगा ने 27 बॉल खेलकर सिर्फ 20 रन बनाए।
UAE की टीम 105 रन ही बना सकी
147 रन के टारगेट के जवाब में UAE की टीम 17.4 ओवर में 105 रन ही बना सकी और मैच गंवा दिया। टीम के लिए राहुल चोपड़ा ने सबसे ज्यादा 35 रनों की पारी खेली। उनके बाद ध्रुव पाराशर ने 20 रन बनाए।
मैच में पाकिस्तान की गेंदबाजी थोड़ी देर में रंग लाई, लेकिन मैच जिता दिया। शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद ने 2-2 विकेट लिए। सईम अयूब और सलमान अली ने 1-1 विकेट लिया।

