पाकिस्तान-बांग्लादेश ने हाथ मिलाया: भारत-ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के दबदबे को चुनौती देंगे, बोले- ICC इवेंट्स में सभी टीमों को बराबर मौका मिले
Published:
2 min read

बांग्लादेश ने भारत में होने वाले T20 वर्ल्ड कप का बायकॉट किया था। तब ICC ने बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से बाहर कर उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया था। (फोटो सोर्स- BCB)
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) अब इंटरनेशनल क्रिकेट में साथ मिलकर काम करने की तैयारी में हैं। दोनों देशों अब ICC और एशियन क्रिकेट मामलों में एक-दूसरे के सपोर्ट करेंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक, PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी 2 दिन के दौरे पर ढाका गए थे। वहां उनकी BCB के अंतरिम प्रमुख तमीम इकबाल और कई मंत्रियों के साथ मीटिंग हुई।
मीटिंग में क्या बात हुई
मीटिंग में इस बात पर चिंता जताई गई कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को सबसे ज्यादा मैच और फायदा मिलता है। वहीं पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और वेस्टइंडीज जैसी टीमों को उतनी इंपोर्टेन्स नहीं दी जाती।

WTC के टू-टियर सिस्टम का विरोध
दोनों बोर्ड ने माना कि अगले FTP साइकिल 2028-31 में मैच का बंटवारा बैलेंस होना चाहिए। साथ ही ICC इवेंट्स से मिलने वाले पैसे में भी बराबरी की मांग उठाई जाएगी। पाकिस्तान और बांग्लादेश ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टू-टियर सिस्टम लाने के प्रपोजल का भी विरोध किया।
ICC में मजबूत ग्रुप बनाने की तैयारी
मोहसिन नकवी और तमीम इकबाल दूसरे क्रिकेट बोर्ड्स से भी बात करेंगे ताकि ICC में एक मजबूत ग्रुप बनाया जा सके। दोनों देशों ने हर बड़े मुद्दे पर एक-दूसरे का स्पोर्ट करने का फैसला लिया है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि बांग्लादेश की नई सरकार क्रिकेट मामलों में भारत के करीब जा रही है। हालांकि, सूत्रों ने इन खबरों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश अपने हितों को ध्यान में रखेगा। पाकिस्तान के साथ सहयोग जारी रहेगा।


