PAK vs SA पहला टेस्ट: पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 93 रन से हराया, नोमान अली ने 10 विकेट लिए
Published:
3 min read
पाकिस्तान ने अफ्रीका को 93 रनों से हराया। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान ने पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका को 93 रन से हरा दिया। पाकिस्तान की ओर से मैच में सबसे ज्यादा 10 विकेट नोमान अली ने लिए।
पाकिस्तान ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहली पारी में 378 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में 269 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इस तरह पाकिस्तान को 109 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में पाकिस्तान टीम 167 रन पर ही सिमट गई।
साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 277 रन का लक्ष्य मिला। लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 183 रन पर ही ढेर हो गई। पाकिस्तान ने मैच 93 रनों से जीत लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
मैच के दौरान जश्न मनाते हुए पाकिस्तान खिलाड़ी। (पाकिस्तान)
पाकिस्तान की पहली पारी पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 378 रन बनाए। इमाम उल हक ने 93 रन बनाए, जबकि सलमान अली आगा ने भी इतने ही रन बनाए। कप्तान शान मसूद ने 76 और रिजवान ने 75 रन स्कोर किए। साउथ अफ्रीका की ओर से एस मुथुस्वामी ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए।
साउथ अफ्रीका की पहली पारी साउथ अफ्रीका ने पहली इनिंग में 269 रन बनाए। टोनी डी जोरजी ने 104 रन बनाए। रायन रिकेल्टन ने 71 रन की पारी खेली। हालांकि, इन दोनों के अलावा कोई भी अफ्रीकी बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सका। पूरी टीम 269 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान को 109 रन की बढ़त मिली। पाकिस्तान की ओर से नोमान अली ने 6 और साजिद खान ने 3 विकेट लिए।
(फाइल फोटो)
पाकिस्तान की दूसरी पारी पाकिस्तान दूसरी इनिंग में 167 रन ही बना सका। कोई भी खिलाड़ी 50 का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। अब्दुल्ला शफीक ने 41 रन, बाबर आजम ने 42 और सऊद शकील ने 38 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका की ओर से सिमोन हरमीर ने 4 और एस मुथुस्वामी ने 5 विकेट झटके। पाकिस्तान के पास 109 की लीड थी। इस तरह साउथ अफ्रीका को 277 रन का टारगेट मिला।
साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी 277 रन का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम 55 रन के स्कोर पर ही 4 विकेट खो बैठी। पूरी टीम चौथे इनिंग में 183 रन ही बना सकी। डेवाल्ड ब्रेविस ने 54 रन और रायन रिकेल्टन ने 45 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पाकिस्तान ने यह मैच 93 रनों से जीत लिया। नोमान अली प्लेयर ऑफ द मैच बने। उन्होंने दोनों इनिंग मिलाकर 10 विकेट लिए। सीरीज का दूसरा मुकाबला 20 अक्टूबर से खेला जाएगा।