रावलपिंडी टेस्ट में साउथ अफ्रीका की PAK पर जीत : सीरीज 1-1 से बराबर, 68 रन का टारगेट मिला था; 9 विकेट लेने वाले केशव महाराज मैन ऑफ द मैच, मुथुस्वामी मैन ऑफ द सीरीज
Published: Updated:
2 min read

साउथ अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।
स्पोर्ट्स डेस्क. साउथ अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। पाकिस्तान ने 68 रन का टारगेट दिया था। चौथे दिन रेयान रिकालटन (25) और एडेन मार्करम (42) ने टीम को जीत तक पहुंचा दिया।
पाकिस्तान की पहली पारी
पाकिस्तान ने पहली पारी में 333 रन बनाए थे। शान मसूद ने 87 और साउद शकील ने 66 रन की पारी खेली थी। केशव महाराज ने 7 विकेट लिए। अफ्रीका ने 71 रन की बढ़त हासिल की।

साउथ अफ्रीका को 71 रन की लीड
पहली पारी में साउथ अफ्रीका ने 404 रन बनाए थे। सेनुरन मुथुसामी ने 89 रन और कगिसो रबाडा ने 71 रन की पारी खेलकर 10वें विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी की थी। इससे मेजबान टीम पर दबाव बना था। पाकिस्तान की तरफ डेब्यूटेंट आसिफ अफरीदी ने पहली पारी में 79 रन देकर 6 विकेट लिए।

दूसरी पारी में पाकिस्तान 138 पर ऑलआउट
दूसरी पारी में पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर इमाम उल हक 9 और अब्दुल्ला शफीक 6 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कोई भी बैटर ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाया। चौथे दिन सुबह 44 रन बनाने में ही छह विकेट गिर गए। बाबर आजम ने 50 रन की पारी खेली।
साउथ अफ्रीका को 68 का टारगेट मिला। उसने ये 12.3 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। पाकिस्तान की तरफ से दोनों विकेट नोमान अली ने लिए। दोनों पारियों में कुल मिलाकर 9 विकेट लेने वाले केशव महाराज मैन ऑफ द मैच और दो टेस्ट में 11 विकेट लेने वाले साउथ अफ्रीकी स्पिनर सेनुरन मुथुस्वामी मैन ऑफ द सीरीज रहे।

