टी20 में वापसी और बाबर का फ्लॉप शो: एक साल बाद मौका मिला, 0 पर आउट; सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
Published:
3 min read

बाबर आजम की टी20 क्रिकेट में एक साल बाद वापसी पूरी तरह फ्लॉप रही। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले T20I मैच में बाबर केवल दो गेंद खेल सके और 0 पर आउट हो गए।(फोटोसोर्स;सोशल मीडिया )
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की टी20 क्रिकेट में एक साल बाद वापसी पूरी तरह फ्लॉप रही। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले T20I मैच में बाबर केवल दो गेंद खेल सके और 0 पर आउट हो गए।
उनकी इस नाकामी के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। फैन्स उनका मजाक बना रहे हैं। पाकिस्तान को इस मैच में 55 रन से हार का सामना करना पड़ा।
साउथ अफ्रीका ने 194 रन का बनाए
यह मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। अफ्रीका ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 194 रन बनाए। उनकी तरफ से रीजा हेंड्रिक्स ने 60 और जॉर्ज लिंडे ने 36 रन की पारी खेली।पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद नवाज ने 3 और साइम अयूब ने 2 विकेट लिए।
बाबर आजम नहीं चले
करीब एक साल बाद बाबर आजम ने टी20 फॉर्मेट में वापसी की थी। वो जब बल्लेबाजी करने मैदान पर आए तो लोकल ऑडियंस ने तालियों से उनका स्वागत किया।
सिर्फ दूसरी बाॅल पर बाबर ने एक आसान कैच रीजा हेंड्रिक्स को थमा दिया। वो 2 गेंदों में बिना रन बनाए आउट हो गए। जैसे ही वो आउट हुए, मैदान में सन्नाटा छा गया। वहीं सोशल मीडिया पर फैन्स ने जमकर मीम्स बनाए और कई लोगों ने कहा कि बाबर से यही उम्मीद थी।
पाकिस्तान 55 रन से हरा
बाबर के जल्दी आउट होने के बाद पाकिस्तान की पारी संभाल नहीं पाई। शुरुआती छह ओवरों में ही दो विकेट गिर गए। साइम अयूब ने 28 गेंद पर 37 रन बनाए और टीम के टॉप स्कोरर रहे। मोहम्मद नवाज ने 20 गेंदों पर 36 रन बनाकर टीम को 139 तक पहुंचाया। बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। पाकिस्तान को 55 रन से हार झेलनी पड़ी।कोर्बिन बॉश अफ्रीका की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 14 रन देकर 4 विकेट लिए जॉर्ज लिंडे ने 3 विकेट लिए।
अफ्रीका को अच्छी शुरुआत मिली
मैच के बाद अफ्रीका के कप्तान डोनोवन फेरेरा ने कहा- हमने बल्लेबाजी में अच्छी शुरुआत की और गेंदबाजी में स्ट्रैटेजी के साथ काम किया। बॉश ने अच्छी बाॅलिंग की और हमें जीत दिलाई।वहीं पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने हार की वजह बताई। कहा- हम साझेदारी नहीं बना पाए। अगर बीच में कोई लंबी पार्टनरशिप होती तो मैच हाथ में आ सकता था। पावरप्ले में हमने सही लाइन-लेंथ से गेंदबाजी नहीं की।
अगले दो मैच लाहौर में
सीरीज के बाकी दो T20I लाहौर में शुक्रवार और शनिवार को खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमें फैसलाबाद में 4 से 8 नवंबर तक तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेंगी।

