पहलगाम हमले के बाद जैवलिन में पहली बार भारत-PAK : वर्ल्ड चैम्पियनशिप में नीरज-अरशद होंगे आमने-सामने; क्वालिफायर 17 और फाइनल 18 सितंबर को
Published:
3 min read

नीरज चोपड़ा (लेफ्ट) ने 2025 साउथ अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम इनविटेशनल टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता। अरशद नदीम ने पेरिस 2024 ओलंपिक में गोल्ड जीता। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क। पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान पहली बार जैवलिन थ्रो में आमने-सामने होंगे। आने वाले दो हफ्तों में दोनों देशों के खिलाड़ी दो अहम मुकाबलों में आमने सामने होंगे। क्रिकेट की बात करें तो एशिया कप मैच रविवार को होगा। इसके अगले हफ्ते ही टोक्यो वर्ल्ड चैम्पियनशिप है। इसमें भारत और पाकिस्तान के एथलीट अपना दम दिखाएंगे। जैवलिन थ्रो में भारत की ओर से नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान की ओर से अरशद नदीम भाला फेंकेंगे।
चैम्पियनशिप में भारत के 19 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जबकि पाकिस्तान से इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले अरशद एकलौते एथलीट हाेंगे। 13 सितंबर से 21 सितंबर तक चलने वाली लीग में जैवलिन के लिए क्वालिफाइंग राउंड 17 सितंबर को होगा। इसका फाइनल राउंड 18 सितंबर को होगा।
फिट हूं और टोक्यो के लिए तैयार - अरशद
टोक्यो जाने से पहले अरशद ने मीडिया में कहा - मेरा कंपटिशन हमेशा अरशद नदीम से ही होता है, मेरी असली होड़ अपने आप में है। मैं पूरी तरह फिट हूं और टोक्यो में मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। पेरिस ओलंपिक में जितने मेन खिलाड़ी थे, वही टोक्यो में भी होंगे, इसलिए यह कंपटीशन टफ और इंटरेस्टिंग होगा।
नीरज-नदीम के बीच बढ़ी दूरियां
पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच संबंधों में तो दूरी बढ़ी ही, साथ में नीरज और अरशद के बीच में भी दूरियां बढ़ गईं। उन्होंने कहा कि अरशद से उनकी करीबी दोस्ती नहीं है। 27 साल के नीरज अपना खिताब बचाने के लिए उतरेंगे।
अरशद ने भी नीरज के साथ दोस्ती का इंकार किया था। टोक्यो जाने से पहले नदीम ने कहा - जब नीरज ने गोल्ड जीता तो मैंने उन्हें जीत की बधाई दी थी। जब मैंने गोल्ड जीता तो वह भी मुझे बधाई देने आए। हालांकि, हम दोनों के बीच दोस्ती जैसी कोई बात नहीं है।
पेरिस 2024 में नदीम थे चमके
अरशद नदीम ने अगस्त 2024 में पेरिस ओलंपिक के फाइनल में गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने 92.97 मीटर का थ्रो करके नया ओलंपिक रिकॉर्ड भी बनाया, और यह पाकिस्तान के लिए व्यक्तिगत स्पोर्ट्स में पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल है।
नीरज ने टोक्यो में रचा था गोल्डन इतिहास
नीरज चौपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीता। फाइनल में उन्होंने 87.58 मीटर दूर भाला फेंका और यह जीत हासिल की। यह भारत का ट्रैक और फील्ड में पहला ओलंपिक गोल्ड था। नीरज चौपड़ा सिर्फ 23 साल की उम्र में यह कमाल करने वाले पहले भारतीय बने थे।

