गुवाहाटी टेस्ट: टीम इंडिया की 90s तरह प्रैक्टिस, स्पिनर्स फेस करने के लिए अलग बैटिंग ड्रिल, जुरेल-सुदर्शन पर गंभीर का खास ध्यान
Published:
3 min read

इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट की सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 नवंबर से खेला जाएगा। यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा। (@PTI)
स्पोर्ट्स डेस्क. ईडन गार्डन्स में टीम इंडिया के प्लेयर ने स्पिनरों के खिलाफ तैयारी का एक 90S का तरीका अपनाया सिर्फ एक पैड पहनकर बैंटिक की। इस पुराने क्रिकेट के ड्रिल ने सबका ध्यान खींचा। भारत के बल्लेबाज साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल ने सोमवार को नेट सेशन में स्पिन गेंदबाजों का सामना करते हुए सिर्फ एक ही पैड पहना। यह तरीका थोड़ा जोखिम भरा तो है। लेकिन इसका मकसद बैटिंग में सुधार लाना है।
सुदर्शन की अलग तरीके से प्रैटिक्स
सुदर्शन ने अपना दायां पैड उतार दिया, ताकि वह फ्रंट-फुट पर बड़ा स्टेप ले सकें। बिना पैड के बैंटिंग पर बहुत ध्यान देना पड़ता है, क्योंकि गेंद सीधे पैर पर लग सकती है और इंजरी भी हो सकती है। 90s में बैट्समैन ऐसे ही प्रैक्टिस करते थे, ताकि बाॅल पैड की जगह बैट से डिफेंस की जाए। पैड पहनकर कई बार बल्लेबाज पहले पैड आगे कर देते हैं। इसमें LBW का खतरा बढ़ जाता है। एक पैड हटाने से खिलाड़ी को बैट का ही इस्तेमाल करना पड़ता है।

इस तरह की ट्रेनिंग की
भारतीय बाएं हाथ के बल्लेबाज हाल ही में स्पिन पढ़ने में दिक्कत महसूस कर रहे हैं और ज्यादातर बैक-फुट पर खेलने लगते हैं। यह प्रैक्टिस उन्हें आगे बढ़कर गेंद को रोकने और स्पिन को बेहतर तरह से संभालने में मदद करता है।
जुरेल की ड्रिल भी यही रही
जुरेल ने भी अपना दायां पैड हटाकर रिवर्स स्वीप की प्रैक्टिस की। इस शॉट के लिए दायां पैर आगे ले जाना पड़ता है, इसलिए इस ड्रिल से उनकी मूवमेंट बेहतर होती है।

गंभीर ने सुदर्शन पर ज्यादा फोकस किया
ट्रेनिंग सेशन में कोच गौतम गंभीर ने सुदर्शन पर ज्यादा फोकस किया। क्योंकि शुभमन गिल (neck spasm) के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। ऐसे में सुदर्शन उनकी जगह दावेदार हैं। पेसर के सामने सुदर्शन थोड़ा असहज दिखे, इसलिए गंभीर और कोच सुधांशु कोटक ने उनसे काफी देर बात की। इस अलग सेशन में 6 प्लेयर ने हिस्सा लिया। हालांकि रवींद्र जडेजा ने बाकी बैटर के मुकाबले ज्यादा देर बल्लेबाजी की।
नितीश रेड्डी टीम में शामिल
शुभमन शायद दूसरे टेस्ट में ना खेल पाएं। इसलिए नीतीश रेड्डी को भारत A की टीम से कोलकाता बुलाया गया है। वह बुधवार को राजकोट में होने वाला भारत A का मैच खेलकर अगले दिन गुवाहाटी आएंगे। रेड्डी राइट हैंड बैटर हैं और उनके नाम एक टेस्ट शतक भी है। वह गुवाहाटी टेस्ट के लिए टीम में जगह पा सकते हैं।

