मेरी बॉल पर पैर टूटा, माफ कर दीजिए: ऋषभ पंत की पोस्ट देख माफी मांगने को मजबूर हुए वोक्स, जवाब मिला- मैदान पर फिर मिलेंगे
Published:
2 min read

तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी में ऋषभ पंत ने 4 मैच में 479 रन बनाए। और क्रिस वोक्स ने 5 मैच में 9 विकेट लिए। फोटो क्रेडिट:(सोशल मीडिया)
तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी 2-2 से बराबर रही। पांच टेस्ट की इस सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर में खेला गया था। यहां इंग्लिश पेसर क्रिस वोक्स की यॉर्कर ऋषभ पंत के लेफ्ट पैर पर लगी। पंत को फ्रेक्चर हुआ। अब इस घटना पर क्रिस वोक्स ने बात की है।
वोक्स के मुताबिक, उन्होंने इसके लिए पंत से माफी मांगी थी। इसे संयोग कहें या कुछ और कि पंत तो पांचवां और आखिरी टेस्ट नहीं खेल पाए, और वोक्स भी इस फाइनल टेस्ट के दौरान इंजर्ड हो गए। एक बाउंड्री बचाने की कोशिश में उनके कंधे में फ्रेक्चर हो गया।
एक और संयोग ये रहा कि दोनों ही प्लेयर्स ने टीम की जरूरत को देखते हुए घायल होने के बावजूद मैदान में उतरकर हार टालने की कोशिश की। दोनों खिलाड़ियों ने मैदान पर बहादुरी दिखाकर फैंस का दिल जीत लिया।ने बताया कि आखिरी टेस्ट मैच में शोल्डर डिसलोकेट होने के बाद भी वो बैटिंग करने आए। उन्होंने बताया कि इस दौरान रनिंग करना कितना मुश्किल था।
पंत ने इंस्टाग्राम की वोक्स की फोटो पोस्ट
वोक्स ने एक इंटरव्यू में बताया कि टेस्ट मैच के बाद पंत ने अपने इंस्टाग्राम पर उनकी फोटो पोस्ट की थी। इसमें सैल्यूट इमोजी थी। वोक्स ने जवाब में पंत को शुक्रिया करते हुए कहा- आपके प्यार के लिए थैंक्यू। उम्मीद है, पैर अब ठीक होगा।
वोक्स ने मांगी माफी
इसके बाद पंत ने वोक्स को एक वॉइस मैसेज भेजा। इसमें लिखा था- उम्मीद है आपकी रिकवरी बढ़िया चल रही होगी, फिर कभी ग्राउंड पर मिलते हैं। इस पर वोक्स ने कहा-मैंने माफी मांगी। मेरी बाॅल से ही आपके पैर में इंजरी हुई। मैं आपकी हिम्मत को सलाम करता हूं। आप वॉरियर हो।
वोक्स-गिल ने एक दूसरे को सराहा
वोक्स ने बताया कि शुभमन गिल ने भी उनकी तारीफ की। कहा- आपने जज्बा दिखाया। यह काबिल-ए-तारीफ है। जवाब में वोक्स ने कहा- आप भी अच्छा खेले। आपकी टीम को सलाम है।
पंत ने सीरीज ने सीरीज में 4 मैच की खेलकर 68 के एवरेज से 479 रन बनाए। वहीं वोक्स ने 5 मैच में 9 विकेट लिए।

