विम्बलडन के सेमीफाइनल में जोकोविच: बच्चों के साथ किया ‘Pump It Up’ डांस; अब वर्ल्ड नंबर-1 सिनर से होगा मुकाबला
Published:
2 min read

विंबलडन मैच को दौरान नोवाक जोकोविच। सोर्सः (PTI)
सर्बियाई टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने इटली के फ्लेवियो कोबोली को चार सेट में 6-7(6), 6-2, 7-5, 6-4 से हराया। इसी के साथ वह 14वीं बार विम्बलडन के सेमीफाइनल में पहुंच गए। जीत के बाद जोकोविच ने अपने बच्चों के साथ ‘Pump It Up’ डांस किया। इस डांस ने सभी लोगों का दिल छू लिया। इस डांस के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
वीडियो में देख सकते हैं कि जीत के बाद जोकोविच ने स्टैंड्स में बैठे अपने बच्चों को देखा। इसके बाद बच्चे और जोकोविच दोनों ने अपनी-अपनी जगह पर ही ‘Pump It Up’ डांस किया। इस डांस को सर्बियाई में ‘Pumpa’ कहा जाता है, जिसका मतलब है ‘Pump It Up’। सेमीफाइनल में अब जोकोविच का मुकाबला वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर से होगा।
जीत के बाद बच्चों के साथ किया 'Pump It Up' डांस
Djokovic and his children doing the 'Pump It Up' dance celebration in unison ❤️ pic.twitter.com/WGs3PdmVSg
— Bastien Fachan (@BastienFachan) July 9, 2025
विम्बलडन में जोकोविच की यह कुल 102वीं जीत है। इसी के साथ उन्होंने ओवरऑल ग्रैंड स्लैम (चारों मिलाकर) टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में 52वीं बार एंट्री की। इसी के साथ उन्होंने महिला टेनिस स्टार क्रिस एवर्ट के रिकॉर्ड (ओपन एरा में) की बराबरी कर ली है।
जोकोविच की ऐतिहासिक जीत
✨ 52 Grand Slam semi-finals
— Wimbledon (@Wimbledon) July 9, 2025
✨ 14 #Wimbledon semi-finals
Both are all-time records in men's singles 😮💨 pic.twitter.com/AGt7rmPNCs
जोकोविच ने विम्बलडन में पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में 14वीं बार जगह बनाकर रोजर फेडरर (13 बार) को पीछे छोड़ दिया है। जीत के बाद जोकोविच ने कहा, ‘मेरे लिए बहुत मायने रखता है कि मैं 38 साल की उम्र में भी विम्बलडन के टॉप-4 में खेल पा रहा हूं। मेरी उम्र को लेकर हौसला बढ़ाने के लिए धन्यवाद। यह बात मुझे बहुत अच्छी लगी। मैं खुद को जवान महसूस कर पा रहा हूं।’
मैच के दौरान अचानक गिरे जोकोविच
कोबोली के साथ मैच खेलने के दौरान जोकोविच अचानक गिर गए थे। हालांकि उन्हें कोई गहरी चोट नहीं आई। जोकोविच ने इसके बाद दो पॉइंट लिए। उन्होंने कहा, ‘अब मेरा शरीर पहले जैसा मजबूत नहीं रहा, इसलिए अगर मैं गिरता हूं तो उसका असर अगले दिन महसूस होगा। मैं बस यही उम्मीद कर रहा हूं कि अगले 24 से 48 घंटे में ज्यादा तकलीफ न हो और मुझे दर्द न हो।’

