उम्र 39, हौसला जवान: सवा पांच घंटे के मुकाबले में जीते जोकोविच, विंबलडन में सबसे लंबा क्वार्टर फाइनल का रिकॉर्ड बना
Published:
3 min read

नोवाक जोकोविच ने विंबलडन इतिहास का सबसे लंबा क्वार्टरफाइनल जीत लिया।
स्पोर्ट्स डेस्क. उम्र सिर्फ एक नंबर है, यह बात नोवाक जोकोविच ने एक बार फिर साबित कर दी। 39 साल के इस दिग्गज टेनिस खिलाड़ी ने विंबलडन के इतिहास का सबसे लंबा क्वार्टरफाइनल खेलते हुए 5 घंटे 15 मिनट तक कोर्ट पर संघर्ष किया और जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। अब उनका मुकाबला दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी और मौजूदा चैंपियन यानिक सिनर से होगा।
39 साल की उम्र में जहां ज्यादातर खिलाड़ी अपने करियर को अलविदा कह चुके होते हैं। वहीं नोवाक जोकोविच लगातार नए कीर्तिमान बना रहे हैं। विंबलडन 2026 के क्वार्टरफाइनल में उन्होंने कनाडा के फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे को पांच सेटों तक चले मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गए है।
मैच के पहले सेट में इंजरी हो गई थी
मैच की शुरुआत जोकोविच के लिए आसान नहीं रही। पहले ही सेट के दौरान उन्हें चोट भी लगी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। दर्द के बावजूद वह पूरे मुकाबले में डटे रहे और आखिरकार 7-6 (12-10), 3-6, 6-3, 6-7 (4-7), 7-6 (10-4) से जीत अपने नाम की।

मैंने मेरे बच्चो को सोने का बोल दिया था
जीत के बाद जोकोविच ने कहा- उन्होंने यह मुकाबला रैकेट और बड़े दिल से जीता। उन्होंने बताया कि ऐसे मैचों में सबसे बड़ी चुनौती अपने नर्व्स और दबाव को संभालना होता है। यही वे पल हैं, जिनके लिए वह आज भी टेनिस खेलते हैं। जोकोविच ने मजाकिया अंदाज में बताया कि मैने अपने बच्चों से सोने के लिए कहा था, लेकिन उन्हें खुशी है कि वे अंत तक मैच देखते रहे क्योंकि यह उनके कॅरियर के सबसे यादगार मुकाबलों में से एक था।

जोकोविच का 15वां विंबलडन सेमीफाइनल
इस जीत के साथ जोकोविच लगातार आठवीं बार विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। यह मैंस सिंगल्स में नया रिकॉर्ड है। इसके अलावा वह अपने कॅरियर का 15वां विंबलडन सेमीफाइनल और 55वां ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल भी खेलेंगे। 39 साल की उम्र में विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले वह ओपन एरा के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने हैं।
अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला मौजूदा चैंपियन और दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी यानिक सिनर से होगा। सिनर ने अपने क्वार्टरफाइनल में जर्मनी के यान-लेनार्ड स्ट्रफ को सीधे सेटों में हराया। दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक 11 मुकाबले हुए हैं, जिनमें जोकोविच ने पांच और सिनर ने छह मैच जीते हैं। जोकोविच इस बार अपना 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की कोशिश में हैं। अगर वह विंबलडन जीतते हैं तो वह रोजर फेडरर के आठ विंबलडन खिताबों की बराबरी भी कर लेंगे।

