नोरा फतेही फीफा वर्ल्ड कप 2026 ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी : दूसरी बार इस स्टेज पर नजर आएंगी, कई बड़े इंटरनेशनल आर्टिस्ट भी परफॉर्म करेंगे
Published:
2 min read

नोरा फतेही गाने सरके चुनर गाने को लेकर कंट्रोवर्सी में थी। कंट्रोवर्सी बढ़ने के बाद ‘सरके चुनर’ का हिंदी वर्जन यूट्यूब से हटा दिया गया था।
स्पोर्ट्स डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी। यह प्रोग्राम 12 जून को कनाडा के टोरंटो शहर के BMO फील्ड में होगा। इससे पहले भी नोरा फीफा वर्ल्ड कप 2022 के दौरान कतर में परफॉर्म कर चुकी हैं। अब फीफा 2026 में उनकी वापसी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
कई इंटरनेशनल स्टार्स भी शामिल
कनाडा में होने वाली इस ओपनिंग सेरेमनी में नोरा फतेही के साथ कई बड़े इंटरनेशनल आर्टिस्ट भी नजर आएंगे। इनमें एलानिस मोरिसेट, एलेसिया कारा, एलियाना, जेसी रेयेज़, माइकल बबल, संजॉय, वेगेड्रीम और विलियम प्रिंस शामिल हैं।
वहीं अमेरिका में होने वाली सेरेमनी में अनीता, कैटी पेरी, लिसा, फ्यूचर, रेमा और टायला जैसे स्टार्स परफॉर्म करेंगे।
सरके चुनर सॉग कंट्रोवर्सी
नोरा फतेही गाने सरके चुनर गाने को लेकर कंट्रोवर्सी में थी। इस गाने के बोल को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने उन्हें नोटिस भेजा था। बाद में नोरा ने लिखित माफी दी और कहा- किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था।

यूट्यूब से हटाया गया था गाना
कंट्रोवर्सी बढ़ने के बाद ‘सरके चुनर’ का हिंदी वर्जन यूट्यूब से हटा दिया गया था। हालांकि, यह गाना दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद रहा। गाने से जुड़े सिंगर, डायरेक्टर और लिरिसिस्ट ने भी माफी मांगी थी।
जून-जुलाई में होगा वर्ल्ड कप
FIFA वर्ल्ड कप 2026 तीन देश अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा की मेजबानी में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट 11 जून से 19 जुलाई तक होगा। ऐसा पहली बार होगा, जब किसी एक FIFA वर्ल्ड कप में 48 टीमें खेलेंगी। पिछले वर्ल्ड कप में 32 टीमें थीं।
इस बार वर्ल्ड कप के लिए 48 टीमें तय हो गई हैं, जिन्हें 4-4 के हिसाब से 12 ग्रुप में बांटा गया है। साथ ही केप वर्डे, कुराकाओ, जॉर्डन और उज्बेकिस्तान की टीम पहली बार फीफा वर्ल्ड कप में खेलेंगी।


