इंजर्ड नितीश रेड्डी शुरुआती तीन टी20 मैच से बाहर: BCCI ने जानकारी दी; पहला मैच बारिश के चलते रद्द
Published:
3 min read

नितीश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो वनडे खेले। हालांकि वो कोई विकेट नहीं ले सके। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया के ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले तीन टी20 मैच से बाहर रहना होगा। पिछले हफ्ते एडिलेड में हुए दूसरे वनडे के दौरान नितीश की बाईं जांघ (क्वाड्रिसेप्स) की चोट लगी थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(BCCI) की मेडिकल टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है। अगर नितीश समय पर फिट हो जाते हैं, तो वे सीरीज के आखिरी दो मैचों में वापसी कर सकते हैं। पहला मैच आज (29 अक्टूबर) को खेला गया। लेकिन बारिश के चलते मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकल पाया।
पहले तीन टी-20 से बाहर हुए नितीश
ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पहले ही जांघ की चोट के कारण टीम से बाहर हैं। ऊपर से नितीश कुमार रेड्डी भी चोटिल है। इस कारण टीम का संतुलन बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है। हालांकि तेज गेंदबाज ऑलराउंडर शिवम दुबे फिट हैं। रेड्डी लिए यह साल चोट के कारण काफी मुश्किल रहा। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में आखिरी दो टेस्ट मैच में भी बाहर होना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में चोट के बाद उन्हें शुरुआती तीनो टी20 में बाहर कर दिया है।
BCCI ने जारी किया बयान
पोस्ट शेयर करते हुए BCCI ने लिखा - नितीश पहले तीन टी-20 मैच के लिए बाहर रहेंगे। एडिलेड में हुए दूसरे वनडे के दौरान बाईं जांघ (क्वाड्रिसेप्स) की चोट से उबर रहे थे। इसके बाद गर्दन के दर्द की भी शिकायत की। इस कारण उनकी रिकवरी और मूवमेंट पर असर पड़ रहा था। फिलहाल उन्हें BCCI की मेडिकल टीम की निगरानी में रखा गया है।
बारिश के चलते पहला मैच बेनतीजा रहा
पहला मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल स्टेडियम में बुधवार (29 अक्टूबर) को खेला गया, जो बारिश के चलते बेनतीजा रहा। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी दी थी।
पहली बार बारिश के कारण मैच रुका तो मुकाबले को 18-18 ओवर का कर दिया गया था। फिर बारिश आई और दूसरी बार मैच रोका गया। इसके बाद खेल शुरू ही नहीं हो सका। इस तरह मुकाबला बेनतीजा रहा। पहली पारी में सिर्फ 9.4 ओवर का खेल ही हो सका।
दूसरा मैच 31 अक्टूबर को होगा
भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 का दूसरा मुकाबला शुक्रवार यानी 31 अक्टूबर को खेला जाएगा। यह मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 से शुरू होगा।
भारतीय टी20 स्क्वॉड:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर।
शुरुआती दो मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड:
मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मैथ्यू कुहनेमन, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस और एडम जाम्पा।

