नीतीश कुमार रेड्डी की हैट्रिक: मुश्ताक अली ट्रॉफी में MP खिलाफ 17 रन देकर 3 विकेट लिए
Published:
2 min read

नितीश हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के बाद स्टेट टीम में लौटे हैं। आंध्र की ओर से इस मैच में खेलते हुए तीसरे ओवर में लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लिए। उन्होंने हर्ष गवली, हरप्रीत भाटिया और रजत पाटीदार को आउट किया।
स्पोर्ट्स डेस्क. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग स्टेज में खेले गए मुकाबले में आंध्र प्रदेश के ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी ने हैट्रिक ली। उनके इस कमाल ने आंध्र को मैच में वापसी की उम्मीद जरूर दिलाई, लेकिन इसके बावजूद मध्य प्रदेश ने शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद भी मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया। यह मैच शुक्रवार को डीवाई पाटिल एकेडमी मैदान पर खेला गया।
भाटी और पाटीदार सस्ते में आउट
नितीश हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के बाद स्टेट टीम में लौटे हैं। आंध्र की ओर से इस मैच में खेलते हुए तीसरे ओवर में लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लिए। उन्होंने हर्ष गवली, हरप्रीत भाटिया और रजत पाटीदार को आउट किया। उनकी इस हैट्रिक से मध्य प्रदेश की टीम स्कोर बोर्ड पर केवल 14/3 हो गया था। थोड़ी ही देर बाद वेंकटेश अय्यर भी आउट हो गए। एमपी की टीम 37/4 पर मुश्किल में दिखाई दे रही थी। ऐसा लग रहा था कि आंध्र मुकाबला पलट सकती है, हालांकि ऐसा हो न सका
एमपी को 113 का टारगेट
मुश्किल वक्त में ऋषभ और राहुल बाथम ने साझेदारी की। दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 73 रन जोड़े। इस साझेदारी ने मैच को एमपी की झोली में डाल दिया। ऋषभ ने 43 गेंद पर 47 रन बनाए। इसमें 6 चौके शामिल थे।
राहुल बाथम ने 32 गेंद पर नाबाद 35 रन बनाए। एमपी ने 113 रन का लक्ष्य 17.3 ओवर में हासिल कर लिया और चार अंक हासिल कर लिए।
टाॅस जीतकर पहले बैटिंग
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आंध्र की शुरुआत खराब रही। उनके 7 रन पर 2 विकेट हो गए। इसके बाद नितीश और विकेटकीपर केएस भरत ने तीसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े। भरत ने 39 और नितीश ने 25 रन बनाए।
हालांकि भरत के आउट होते ही आंध्र की पारी ढह गई। पूरी टीम 19.1 ओवर में सिर्फ 112 रन पर ऑल आउट हो गई। आखिरी 8 विकेट मात्र 55 रन जोड़ सके। चार बैटर तो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। मध्य प्रदेश की ओर से शिवम शुक्ला ने 4 और त्रिपुरेश सिंह ने 3 विकेट लिए।
आगे के मुकाबले
आंध्र का अगला मुकाबला पंजाब से जबकि मध्य प्रदेश की टीम झारखंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी। दोनों मैच 14 दिसंबर को खेले जाएंगे।

