एक साल बाद निदा डार वापसी करेंगी: पाकिस्तान टीम में सिलेक्शन के लिए अवेलेबल हुईं, मेंटल हेल्थ की वजह से ब्रेक लिया था
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान वुमन्स क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान निदा डार ने 1 साल बाद खुद को टीम सिलेक्शन के लिए अवेलेबल घोषित किया है। उन्होंने अप्रैल 2025 में मेंटल हेल्थ और पर्सनल रीजन का हवाला देते हुए क्रिकेट से ब्रेक लिया था।
क्या बोलीं निदा?
निदा डार ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'कुछ समय खुद पर फोकस करने के बाद मैं फिर से पाकिस्तान टीम के लिए अवेलेबल हूं। टीम को जरूरत होगी तो मैं अपना बेस्ट देने के लिए तैयार हूं।'
2024 में खेला था आखिरी इंटरनेशनल मैच
39 साल की निदा डार ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच अक्टूबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वुमन्स T20 वर्ल्ड कप में खेला था। इसके बाद खराब फॉर्म के कारण उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी नहीं मिला था।

पाकिस्तान की सफल ऑलराउंडर्स में शामिल
निदा डार सफल ऑलराउंडर्स में गिनी जाती हैं। वह पाकिस्तान की पहली क्रिकेटर हैं जिन्होंने T20I में 100 विकेट पूरे किए थे। उनके नाम T20I में 144 विकेट हैं।
T20I में 2000 से ज्यादा रन
निदा ने पाकिस्तान के लिए T20I में 2091 रन बनाए हैं। वह इस फॉर्मेट में पाकिस्तान की दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली प्लेयर हैं। वहीं ODI में उनके नाम 1690 रन और 100 से ज्यादा विकेट हैं।
पाकिस्तान का वर्ल्ड कप अभियान जारी
पाकिस्तान महिला टीम इस समय इंग्लैंड में T20 वर्ल्ड कप खेल रही है। टीम अपने शुरुआती 2 मैच भारत और साउथ अफ्रीका से हार चुकी है। पाकिस्तान का अगला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ होगा।

