इंडिया थारा बाप है: भारतीय बॉक्सर नीरज ने अमेरिकन एंथनी को फटकारा; रिंग में और बाहर दोनों जगह हराया
Published:
3 min read

बॉक्सर नीरज गोयत ने दुबई में बॉक्सिंग मैच जीत लिया है। उन्होंने अमेरिकन बॉक्सर एंथनी टेलर को 3-0 के स्कोर से हराया। (फोटो क्रेडिट: सोशल मीडिया)
स्पोट्स डेस्क: भारतीय बॉक्सर नीरज गोयत ने दुबई में मिसफिट्स बॉक्सिंग इवेंट जीत लिया है। नीरज का मुकाबला दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस स्टेडियम में अमेरिकी बॉक्सर एंथनी टेलर से हुआ था। उन्होंने मैच में एंथनी टेलर को 3-0 से हराया। मैच के बाद भी दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। इसी बहस के दौरान नीरज ने एंथनी से कहा कि इंडिया थारा बाप है।
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में रिंग के बाहर नीरज और एंथनी हाथापाई करते दिख रहें हैं। नीरज ने कहा कि एंथनी ने उन्हें कमजोर समझने की गलती की।
नीरज ने इस इवेंट से जुड़े कई वीडियो अपने फेसबुक प्रोफाइल पर भी शेयर किए हैं। वीडियो में वह "नंबर वन इंडिया" गाने की धुन पर एंथनी टेलर को पछाड़ते हुए दिख रहे हैं। फैन्स को ये वीडियो बहुत पसंद आ रहे हैं।
रिंग के बाहर भी लड़ाई जारी रही
दोनों खिलाड़ियों को रिंग के बाहर भी लड़ते हुए देखा गया। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि नीरज गोयत अपनी टीम के साथ बैठे हैं। एंथनी उनके पास आकर कुछ कहते हैं और गुस्से में पानी की बोतल उन पर फेंक देते हैं। इस बीच सिक्योरिटी गार्ड बीच-बचाव करते हैं।
एंथनी को बाहर निकालने की कोशिश करते हैं। इसके बाद एंथनी को रूम से बाहर कर दिया गया। नीरज पर हमले के बाद वह काफी गुस्से में आ गए लेकिन टीम के साथियों और सिक्योरिटी ने उन्हें रोक लिया।
मैच के बाद नीरज ने क्या कहा?
मैच जीतने के बाद नीरज ने रिंग में भी एंथनी से कहा कि इंडिया थारा बाप है। कमजोर मत समझना। इसका वीडियो उन्होंने खुद बनाया। इसमें नीरज ने कहा, "इस अमेरिकी को लगा कि मैं कमजोर हूँ। मैंने उसे पहले ही कहा था - भारतीयों को कम मत समझना। इंडिया तुम्हारा बाप है। भारतीय जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं और उससे भी ज्यादा करते हैं।"
नीरज गोयत का बॉक्सिंग करियर
नीरज का जन्म हरियाणा के करनाल जिले के बेगमपुरा गांव में हुआ था। उन्होंने 2006 में 10वीं क्लास से बॉक्सिंग शुरू की। नीरज ने 2008 में यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता। 2014 में भारतीय रेलवे में काम किया। अब तक वह रेलवे में ही नौकरी कर रहे हैं।
इसके अलावा नीरज गोयत 2015 से 2017 तक लगातार तीन साल वर्ल्ड बॉक्सिंग काउंसिल (WBC) के एशियाई चैम्पियन रहे। उन्होंने प्रोफेशनल करियर में अब तक 24 मुकाबले खेले हैं। इसमें से 18 जीते, 4 में हारे और 2 मुकाबले ड्रॉ रहे।

