नीरज चोपड़ा बेस्ट मेल एथलीट : इंडियन एथलेटिक्स अवॉर्ड्स सेरेमनी में सम्मान मिला, पारुल चौधरी फीमेल कैटेगरी में बेस्ट
Published: Updated:
2 min read

नीरज चोपड़ा ने आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई भी कर लिया है। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को इंडियन एथलेटिक्स अवॉर्ड्स 2025 में बेस्ट मेल एथलीट ऑफ द ईयर चुना गया। पहली बार एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इस अवॉर्ड सेरेमनी का ऑर्गेनाइजेशन किया था।
दिल के करीब है यह सम्मान- नीरज
टोक्यो ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने कहा- यह सम्मान दिल के बेहद करीब है। पुराने और नए दौर के एथलीट्स के सामने यह अवॉर्ड पाना मेरे लिए स्पेशल है।
दोहा डायमंड लीग से पहुंचे
नीरज चोपड़ा अवॉर्ड सेरेमनी में शामिल होने के लिए दोहा से भारत पहुंचे। उन्होंने हाल ही में दोहा डायमंड लीग में हिस्सा लिया था। 85.69 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ चौथे नंबर पर रहे। नीरज पिछले साल वर्ल्ड चैंपियनशिप से पहले लगी बैक इंजरी से रिकवर कर रहे हैं। रिहैबिलिटेशन के बाद उन्होंने वापसी की है। आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई भी कर लिया है।
पीटी ऊषा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
बेस्ट फीमेल एथलीट ऑफ द ईयर का अवॉर्ड पारुल चौधरी को मिला। वह 3000 मीटर स्टीपलचेज की नेशनल रिकॉर्ड होल्डर हैं। इंडियन एथलेटिक्स की लीजेंड पीटी ऊषा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सेरेमनी में कुल 10 कैटेगरी में अवॉर्ड दिए गए।

