अगले हफ्ते मुंबई इंडियंस की रिव्यू मीटिंग: बुमराह हो सकते हैं अगले कप्तान; हार्दिक को ट्रेड करेंगे या रिलीज, मीटिंग में होगा फैसला
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. मुंबई इंडियंस (MI) अगले IPL 2027 सीजन से पहले कप्तानी और कोचिंग स्टाफ में बदलाव पर फैसला ले सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड में होने वाली रिव्यू मीटिंग में हार्दिक पंड्या के फ्युचर और अगले कप्तान को लेकर भी फैसला हो सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम के अगले कप्तान हो सकते हैं।
इंग्लैंड में मीटिंग होगी
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले हफ्ते इंग्लैंड में MI की रिव्यू मीटिंग होगी। इसमें अंबानी फैमिली और फ्रेंचाइजी के सीनियर ऑफिशियल्स शामिल होंगे। टीम के पिछले सीजन के प्रदर्शन से लेकर कप्तानी के मुद्दे पर भी बात होगी।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG मैच में धोनी ने बच्चे से पॉपकॉर्न लिया: इंग्लैंड टीम से हैंडशेक के लिए कोहली ने गिल का इंतजार किया, VIDEO
कप्तानी की रेस में बुमराह सबसे आगे
32 साल के बुमराह इस वक्त कप्तानी की रेस में सबसे आगे हैं। वह पहले भी MI और टीम इंडिया दोनों की कप्तानी कर चुके हैं। IPL 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने MI की कमान संभाली थी। वहीं 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पर्थ टेस्ट में भी भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी की थी।
तिलक वर्मा पर भी नजर
MI तिलक वर्मा को टीम का फ्यूचर कप्तान मानती है। हालांकि, मैनेजमेंट जल्दबाजी में उन्हें कप्तानी नहीं देना चाहता। रिपोर्ट में कहा गया है कि पहले उन्हें अपनी बैटिंग में और ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

हार्दिक टीम में रहेंगे या नहीं?
हार्दिक पंड्या का फ्यूचर भी इस मीटिंग का बड़ा मुद्दा होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीटिंग के में तय किया जाएगा कि हार्दिक MI में बने रहेंगे या किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के साथ ट्रेड की बातचीत होगी।
हेड कोच महेला जयवर्धने के पद को लेकर भी बात होगी। MI 2025 में चौथे और 2026 में नौवें नंबर पर रही थी। लगातार खराब रिजल्ट के बाद कोचिंग स्टाफ में बदलाव की संभावना भी जताई जा रही है।

SKY भी रेस में
रिपोर्ट में सूर्यकुमार यादव का नाम भी कप्तानी के विकल्प के तौर पर सामने आया है। हाल के समय में उनकी फॉर्म अच्छी नहीं रही, लेकिन T20 क्रिकेट में उनका एक्सपीरियंस अभी भी MI के लिए प्लस पॉइंट माना जा रहा है।

