चेन्नई में Superbike के साथ Dhoni : हाई-स्पीड लैप का VIDEO वायरल; थाला विंटेज-कस्टमाइज्ड बाइक्स के शौकीन
Published: Updated:
3 min read

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) TVS यूरोग्रिप (TVS Eurogrip) के एक प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे थे।
स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने चेन्नई के पास मद्रास इंटरनेशनल सर्किट (Madras International Circuit) पर सुपरबाइक दौड़ाई। इस दौरान उन्होंने हाई- स्पीड लैप लगाए। ट्रैक से बाहर आने के बाद हेलमेट उतारकर फैन्स का अभिवादन भी किया।
धोनी TVS यूरोग्रिप (TVS Eurogrip) के एक प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कंपनी के फ्लैगशिप मोटरसाइकिल टायर्स को इंटरनेशनल रेसिंग सर्किट (International Racing Circuit) पर टेस्ट किया।
ये भी पढ़े: मार्करम हो सकते हैं लखनऊ टीम के नए कप्तान: पंत की जगह मार्करम हो सकते हैं लखनऊ टीम के नए कप्तान: पंत की जगह लेने के सवाल पर कहा- लीडरशिप किसी को भी मिले, मुझे फर्क नहीं पड़ता
VIDEO वायरल
इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें धोनी सुपरबाइक को तेज रफ्तार में दौड़ाते नजर आए। उन्होंने ट्रैक पर कई हाई- स्पीड लैप पूरे किए। जैसे ही वह पिट लेन में लौटे, फोटोग्राफर और फैन्स ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद धोनी ने हेलमेट उतारा और वहां मौजूद फैन्स की तरफ हाथ हिलाया। उनका यह स्टाइल देखते ही फैन्स खुशी से झुम उठे।
यह वीडियो देखें
MS Dhoni बाइक्स के शौकीन
45 साल के धोनी को महंगी बाइक्स और कारों का शौक है। IPL 2026 खत्म होने के बाद वह ज्यादातर समय रांची में अपने गैराज में बिता रहे हैं। इसके अलावा वह अलग-अलग ब्रांड इवेंट्स में भी नजर आ रहे हैं।
IPL 2027 को लेकर चर्चाएं
धोनी के चेन्नई पहुंचते ही उनके IPL फ्यूचर को लेकर बातें हो रही है। फैन्स अब भी जानना चाहते हैं कि वह IPL 2027 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलेंगे या नहीं। IPL 2026 में धोनी CSK स्क्वॉड का हिस्सा थे, लेकिन इंजरी की वजह से पूरा सीजन नहीं खेल सके। वह टीम के साथ अवे मैच में भी नहीं गए थे। इससे उनके फैन्स काफी निराश हुए थे।

CSK में भी बदलाव
पिछले महीने CSK में बदलाव हुआ। लंबे समय तक हेड कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने 18 साल बाद टीम का साथ छोड़ दिया। अब फ्रेंचाइजी अगले सीजन से पहले टीम में बदलाव कर रही है।
हालांकि, धोनी ने अपने IPL फ्यूचर को लेकर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। फिलहाल वह क्रिकेट से दूर अपने पसंदीदा शौक, यानी सुपरबाइक्स की राइड का पूरा आनंद लेते नजर आ रहे हैं।

