सिराज को डगआउट में राजा जैसा ट्रीटमेंट मिला: दिनेश कार्तिक का सिराज पर मजाकिया कमेंट
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और वेस्ट इंडीज के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में चौथे दिन मोहम्मद सिराज डगआउट में जा बैठे। सिराज दिल्ली की उमस से बेजार और थके नजर आए। जब वो डगआउट में पहुंचे तो उन्हें न सिर्फ आराम दिया गया, बल्कि उनके पैर दबाए गए। इस मजेदार पल को कमेंट्री बॉक्स में मौजूद दिनेश कार्तिक ने भी बड़े ही दिलचस्प अंदाज में बयां किया।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन की बात है। लंच के बाद, सिराज ने 6 ओवर बाॅलिंग की। इसमें शाई होप को 103 रन पर आउट कर दिया।
राजा जैसी खातिर दारी
तेज गर्मी में गेंदबाजी करने से वो थके नजर आए और सीधे डगआउट में जा बैठे। वहां उन्हें तुरंत पानी दिया गया, मसाज दी गई और आराम कराया गया। ये देखकर कमेंटेटर दिनेश कार्तिक ने कहा-देखिए कैसे तेज गेंदबाजों को राजा जैसा ट्रीटमेंट मिलता है। ऐसा सिर्फ मैदान में नहीं, कमेंट्री बॉक्स में भी होता है!इस दौरान उनके साथ कमेंट्री कर रहे वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी इयान बिशप (जिन्हें 'बिश' कहा जाता है) भी मुस्कुरा दिए। कार्तिक ने मजाक करते हुए कहा, "बिश को भी कभी-कभी ठंडा रखना पड़ता है!

2023 के बाद सेंचुरी
वेस्टइंडीज ने चौथे दिन की शुरुआत अच्छी की थी। जॉन कैंपबेल और शाई होप दोनों ही नाबाद थे और उन्होंने भारत के स्पिनरों का डटकर सामना किया। कैंपबेल ने अपनी पहली टेस्ट सेंचुरी पूरी की। ये मार्च 2023 के बाद किसी भी वेस्टइंडीज ओपनर की पहली सेंचुरी थी। शाई होप ने भी शतक लगाया।
वेस्टइंडीज को फॉलोऑन मिला
भारत ने वेस्टइंडीज को पहली पारी में 248 रन पर ऑलआउट कर फॉलोऑन दिया था। भारत ने अपनी पहली पारी में 518 रन बनाकर डिक्लेयर कर दिया था। लेकिन दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने वापसी की कोशिश की।हालांकि दिन के आखिरी सेशन में कुलदीप यादव ने फिर से कमाल किया और तीन विकेट लिए। सिराज ने भी एक अहम विकेट लेकर भारत को मैच में वापसी करवाई।
2025 में 8 टेस्ट मैच में 37 विकेट लिए
इसी के साथ सिराज साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए अब तक उन्होंने 8 मैचों में 37 विकेट लिए हैं।

